जांजगीर चाम्पा कलेक्टर की मेहनत पर पानी फेर रहा है जिले का जनसंपर्क विभाग , लॉक डाउन का आदेश किया 01 घण्टे 25 मिनट बाद जारी

जांजगीर चाम्पा , 20-04-2021 7:48:35 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा कलेक्टर की मेहनत पर पानी फेर रहा है जिले का जनसंपर्क विभाग , लॉक डाउन का आदेश किया 01 घण्टे 25 मिनट बाद जारी
जांजगीर चाम्पा 20 अप्रैल 2021 - जांजगीर चाम्पा जिले का जनसंपर्क विभाग कोरोना काल मे सुस्त पड़ गया है , कोरोना की पहली लहर में जनसंपर्क विभाग ने काफी मुस्तैदी से कार्य किया लेकिन जब कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचाना शुरू किया तब यह विभाग वेंटिलेटर पर चला गया ऐसा हम इसलिए कह रहे है की सोमवार को जिले के संवेदनशील कलेक्टर ने जांजगीर चाम्पा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉक डाउन को 28 अप्रैल तक बढ़ाने का आदेश जारी किया यह आदेश देर शाम  जारी कर दिया गया था और इस आदेश की PDF file जिले के हर छोटे ग्रुप और निजी कांटेक्ट पर शाम 05 बज कर 25 मिनट से वायरल होने लगा था लोग इस खबर की सच्चाई जानना चाह रहे थे लेकिन जिले में लॉक डाउन बढ़ाये जाने संबंधी आदेश जिले के किसी भी बड़े न्यूज पोर्टल पर नही था ऐसे में लोग इस आदेश की सच्चाई जानने के लिए न्यूज पोर्टल के संचालकों के पर्सनल मोबाईल पर फोन करने लगे थे लेकिन दुर्भाग्य की बात यह थी कि लोगो के इस सवाल का जवाब किसी भी बड़े न्यूज पोर्टल के संचालकों के पास नही था इसके पीछे वजह यह थी थी की जनसंपर्क विभाग के अधिकृत वाट्सअप ग्रुप पर इस संबंध में कोई जानकारी सोमवार की शाम 06 बज कर 35 मिनट तक नही डाली गई थी।

अब सवाल यह पैदा होता है की जब कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश की PDF file 05.25 से शोसल मीडिया में वायरल होने लगा था तो जनसंपर्क विभाग 01 घण्टे 25 मिनट तक क्या करते रहा।

इसे लापरवाही की हद नही तो और क्या कहा जाय की जब लोग जांजगीर चाम्पा की स्थिति से अवगत होना चाहते थे और जनसंपर्क विभाग के जिम्मेदार आदेश की कॉपी डालने के बजाय अपनी बागवानी की तश्वीर फेसबुक में डालने में ब्यस्त रहे।

वर्तमान जनसंपर्क अधिकारी से पहले पवन गुप्ता , सुनीता केसरवानी , सुरेन्द्र ठाकुर , S R लहरे ने जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है लेकिन अब नही लगता कि जिस तरह से इन सभी ने निष्ठा और लगन ने जो कार्य किया है वो अब हो पायेगा।

cgwebnews.in की एक सलाह है कि जिस ईमानदारी से जिले के संवेदनशील कलेक्टर और एस पी के साथ पूरा अमला कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है उस पर जनसंपर्क विभाग पानी ना फेरे।
जांजगीर चाम्पा कलेक्टर की मेहनत पर पानी फेर रहा है जिले का जनसंपर्क विभाग , लॉक डाउन का आदेश किया 01 घण्टे 25 मिनट बाद जारी
जांजगीर चाम्पा कलेक्टर की मेहनत पर पानी फेर रहा है जिले का जनसंपर्क विभाग , लॉक डाउन का आदेश किया 01 घण्टे 25 मिनट बाद जारी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH