धारा 144 और लाकडाउन के बीच गाँव मे किया जा रहा था छट्ठी कार्यक्रम का आयोजन , तहसीलदार ने पूरे परिवार के खिलाफ कराया FIR दर्ज

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
धारा 144 और लाकडाउन के बीच गाँव मे किया जा रहा था छट्ठी कार्यक्रम का आयोजन , तहसीलदार ने पूरे परिवार के खिलाफ कराया FIR दर्ज
GPM 19 अप्रैल 2021 - गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में धारा 144 और लाकडाउन के बीच सामाजिक आयोजन प्रतिबंधित होने के बाद भी गौरेला क्षेत्र के ग्राम कोरजा में छट्ठी कार्यक्रम में 50 से 60 ग्रामीण और रिश्तेदार मौजूद थे। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार ने गांव में दबिश देकर आयोजन को बंद कराया। वहीं आयोजक ग्रामीण के खिलाफ थाने में आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराया है।

कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने धारा 144 के साथ ही लाकडाउन लगाया है। इसके तहत सभी दुकानों को बंद रखने के साथ ही सामाजिक, धार्मिक व मांगलिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। सख्त लाकडाउन के बीच शादी के लिए दोनों पक्षों से 10 और मृतक कार्यक्रम में भी 10 सदस्यों की उपस्थिति निर्धारित की गई है।

इस तरह के प्रतिबंधों के बीच गौरेला क्षेत्र के ग्राम कोरजा निवासी सुभाष सिंह के घर छठी का आयोजन था। तमाम बंदिशों के बाद भी वह अपने घर में 50-60 ग्रामीणों व रिश्तेदारों को बुलाकर आयोजन कर रहा था। कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली गई थी। चोरी छिपे इस आयोजन की सूचना तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला को मिली, तब उन्होंने गौरेला पुलिस की टीम के साथ गांव में दबिश दी।

गांव पहुंचे अफसरों ने ना सिर्फ आयोजन को बंद कराया। बल्कि बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित कराने वालों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कर लिया है। प्रकरण में पुलिस ने कोरजा निवासी सुभाष सिंह एवं अन्य के खिलाफ धारा 269, 270 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH