छत्तीसगढ़ के 20 वाँ जिले में भी बढ़ाई गई लॉक डाउन की अवधि , पूर्व की ही तरह रहेगा इस बार का भी लॉक डाउन , कलेक्टर ने किया आदेश जारी

बिलासपुर , 18-04-2021 11:09:18 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के 20 वाँ जिले में भी बढ़ाई गई लॉक डाउन की अवधि , पूर्व की ही तरह रहेगा इस बार का भी लॉक डाउन , कलेक्टर ने किया आदेश जारी
बिलासपुर 18 अप्रैल 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना राजधानी समेत न्यायधानी में भी लगातार कहर बरपा रहा है. इससे सिस्टम भी हिल चुका है. बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की सहमति से बिलासपुर में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. कलेक्टर सारांश मित्तर ने लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर आदेश जारी किया है. इस आदेश  में भी सख्ती बरती गई है. नियम कायदे कड़े नजर आ रहे हैं.

बिलासपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण 14 अप्रैल से 21अप्रैल रात 12 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया था. अब इसे बढ़ा कर 26 अप्रैल रात 12 बजे तक कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक - 

वार्ड/ मोहल्ला/ग्रामवार हितग्राहियों को टोकन जारी कर नियंत्रित तरीके से राशन वितरण की अनुमति होगी. टोकन की संख्या प्रतिदिन अधिकतम 50-60 तक होनी चाहिए ताकि लाभार्थियों को कई दिनों तक समान रूप से राशन वितरित किया जाए।

वार्ड/मोहल्ला में हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किया जाए. इसके बाद राशन वितरण किया जाए. उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण के समय सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए हितग्राहियों को मास्क पहनना अनिवार्य करें.

राशन वितरण के समय हितग्राहियों के सेनेटाईजेशन के लिए उचित मूल्य दुकानों में सैनिटाइजर, साबुन, पानी की व्यवस्था उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा की जाए.
उपरोक्तानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आने वाल सभी प्रतिष्ठानों यथा भण्डार गृहों में सामाजिक दूरी के अनुपालन करते हुए कार्य संपादित किया जाए.

हितग्राहियों के लिए राशन कार्ड ही उनका शासकीय उचित मूल्य दुकान तक आने-जाने के लिए पास होगा, किन्तु अनावश्यक भ्रमण सख्त प्रतिबंधित रहेगा.

किसानों/उत्पादकों से सप्लाई की शर्त के साथ सुबह 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक कॉलोनियों, गलियों में घूम-घूमकर/डोर-टू-डोर फल और सब्जी विक्रय की अनुमति होगी , एक ही स्थान पर खड़े होकर विक्रय की अनुमति नहीं होगी.

किसी भी सब्जियों के बाजार या सब्जी/फलों की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं होगी.
किसी थोक दुकानों या थोक व्यापारियों या सब्जी मंडी या किसी भी मण्डी को खोलने की अनुमति नहीं होगी.

बैंकों को केवल एटीएम कैश रिफिलिंग और कार्यालयीन प्रयोजन हेतु खुलने की अनुमति होगी.

दवा, चिकित्सीय प्रयोजन और पेट्रोल पंप संचालक/ गैस एजेंसियों को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के लेन-देन के लिए बैंक /शाखा संचालन की अनुमति नहीं होगी. इस हेतु शाखा प्रबंधक संबंधित व्यक्तियों से विधिवत आवेदन प्राप्त कर अभिलेख संधारित करेंगे.
छत्तीसगढ़ के 20 वाँ जिले में भी बढ़ाई गई लॉक डाउन की अवधि , पूर्व की ही तरह रहेगा इस बार का भी लॉक डाउन , कलेक्टर ने किया आदेश जारी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH