छत्तीसगढ़ की दो बेटियों को पटना में आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने बुला कर देह ब्यापार करने को किया मजबूर , दुर्ग सांसद की मदद से हुई मुक्त

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की दो बेटियों को पटना में आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने बुला कर देह ब्यापार करने को किया मजबूर , दुर्ग सांसद की मदद से हुई मुक्त
भिलाई 18 अप्रैल 2021 - भिलाई की दो नाबालिग किशोरी से बिहार के पटना में देह व्यापार कराने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों किशोरी दो दिन पहले ही यहां से आर्क्रेस्ट्रा में डांस करने के काम के लिए पटना गई थी। वहां पर आर्क्रेस्ट्रा संचालक ने दोनों से जबरिया देह व्यापार कराने की कोशिश की। 

एक किशोरी ने अपने रिश्तेदार को फोनकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसके रिश्तेदार ने एक भाजपा नेता की मदद से पटना के एसएसपी से संपर्क किया। पटना एसएसपी के निर्देश पर नौबतपुर थाना पुलिस ने दोनों किशोरी को बरामद किया है। साथ ही आर्क्रेस्ट्रा संचालक को भी हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक भिलाई की रहने वाली दो किशोरी दो दिन पहले दक्षिण बिहार स्पेशल एक्सप्रेस से पटना पहुंची थी। दोनों में से एक किशोरी वहां के आर्क्रेस्ट्रा में पहले भी काम कर चुकी है और पिछली बार वो अपनी मां के साथ गई थी। 

इस बार वो एक अन्य किशोरी के साथ पटना गई थी। पटना के नौबतपुर के रहने वाले गिरी नाम के आर्क्रेस्ट्रा संचालक से दोनों की मुलाकात हुई। गिरी ने दोनों से देह व्यापार करने के लिए कहा। दोनों ने इसके लिए इन्कार कर दिया। एक किशोरी ने अपने मुंहबोले भाई को फोन कर इसकी जानकारी दी। किशोरी के भाई ने भाजपा नेता से इस बारे में चर्चा की। 

इस पर भाजपा नेता ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल से मार्गदर्शन लेकर पटना एसएसपी से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर नौबतपुर थाना पुलिस ने दोनों किशोरी को आर्क्रेस्ट्रा संचालक गिरी के घर से बरामद किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH