अगर आप जांजगीर चाम्पा जिले के रहने वाले है तो कोरोना काल मे यह खबर आपके काम के लिए साबित हो सकती है , पढ़े पूरी खबर

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अगर आप जांजगीर चाम्पा जिले के रहने वाले है तो कोरोना काल मे यह खबर आपके काम के लिए साबित हो सकती है , पढ़े पूरी खबर
जांजगीर चांपा 18 अप्रैल 2021 - कलेक्टर  यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोविड अस्पताल और 12 कोविड केयर सेंटर्स में कुल 1,300 बेड की व्यवस्था की गई है। 

इनमे से 185 बेड आक्सीजनयुक्त है। आवश्यकतामंद 127 मरीजों का आक्सीजन  सुविधा युक्त बेड में उपचार किया जा रहा है।  सामान्य वार्ड मिलाकर कुल 406 मरीजों का उपचार किया जा रहा है, और अभी- 894 बेड खाली है।  
       
सीएमएचओ से जारी प्रेस नोट के अनुसार कि 17 अप्रैल देर शाम की स्थिति में जिला अस्पताल परिसर के ईसीटीसी में 80 बेड हैं सभी में 80 मरीज भर्ती है। ईसीटीसी में भर्ती मरीजों में से आयीसीयू में 09 और आक्सीजन बेड में 71 मरीजों का उपचार जारी है। यहां कोई बेड रिक्त नहीं है। 
  
इसी प्रकार आकांक्षा आवासीय परिसर में 100 बेड उपलब्ध है इनमें 83 मरीज भर्ती हैं। इनमें   25 आक्सीजन बेड में से 13 बेड में मरीज भर्ती है और 12 बेड रिक्त है। सामान्य वार्ड के  70 बेड में मरीज भर्ती हैं 5 रिक्त है।   

शासकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास धौराभाठा डभरा में कुल बेड 100  उपलब्ध है 95 पर उपचार किया जा रहा है, 05 बेड रिक्त है,  यहां उपलब्ध 05 आक्सीजन बेड में से 02 में मरीज भर्ती है तीन रिक्त हैं।  

आइशोलेेसन सेंटर जेठा सक्ती में  50 उपलब्ध है जिसमें 34 मरीज भर्ती  हैं एवं 16 बेड रिक्त है, यहां आक्सीजनयुक्त उपलब्ध 10 बेड में सें सभी में मरीज भर्ती हैं। सामान्य वार्ड में 24 मरीज भर्ती हैं। 

दिव्यांग छात्रावास जांजगीर में 100 बेड उवलब्ध हैं। इनमें से 20 बेड आक्सीजनयुक्त सभी  में मरीज भर्ती है। यहां सामान्य वार्ड  के 80 बेड में से 09 में  मरीज भर्ती हैं। 

आईटीआई महुदा-बलौदा में 150 बेड उपलब्ध है जिसमें 80 पर मरीज भर्ती है, 70 रिक्त है। यहां उपलब्ध सभी 10 आक्सीजन बेड में मरीज भर्ती हैं। समान्य वार्ड में 70 मरीज का उपचार किया जा रहा है। 

शासकीय बेदराम महाविद्यालय पिहरीद मालखरौदा में 100 बेड में से 05 में मरीज भर्ती हैं 95 रिक्त है , सामान्य वार्ड में चार मरीज भर्ती है। आक्सीजन युक्त 05 बेड में सेे एक में  उपचार किया जा रहा है चार बेड रिक्त हैं।  

कन्या छात्रावास बिर्रा बम्हनीडीह में उपलब्ध 100 में से 05 आक्सीजनयुक्त है। सभी रिक्त हैं। 

बालक छात्रावास गुजकुलिया जैजैैैपुर में 70 उपलब्ध है, इनमें 05 बेड आक्सीजनयुक्त हैं, सभी रिक्त हैं। 

आईटीआई कुलीपोटा में 100 बेड में से 05 बेड आक्सीजनयुक्त है। सभी रिक्त हैं इसके अलावा शासकीय एमएमआर कॉलेज चांपा मे उपलब्ध 100 बेड में से 10 आक्सीजनयुक्त बेड हैं सभी रिक्त हैं।   

आईटीआई अकलतरा में 100 बेड की व्यवस्था है इनमें 05 बेड आक्सीजन युक्त है, सभी रिक्त हैं। और एकलव्य विद्यालय पलारीखुर्द में उपलब्ध 150 के सभी बेड रिक्त हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH