कोरोना से गाँव की सुरक्षा करने के लिए महिलाओं ने संभाला मोर्चा , गाँव के बॉर्डर पर कर रही है दिन रात पहरेदारी

धमतरी , 17-04-2021 11:22:14 AM
Anil Tamboli
कोरोना से गाँव की सुरक्षा करने के लिए महिलाओं ने संभाला मोर्चा , गाँव के बॉर्डर पर कर रही है दिन रात पहरेदारी
धमतरी 17 अप्रैल 2021 -  जिले में लगातार कोरोना की केस सामने आ रहे हैं। बढ़ते संक्रमण के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग भयभीत है यही वजह कि अब जिले के भटगांव में ग्रामीण महिलाओं ने जागरुकता का परिचय देते हुए गांव की सीमा को सील कर दिया है। 

इसके साथ ही गांव में आने वाले हर शख्स से पूछताछ की जा रही है। बेहद जरूरी होने पर ही उन्हें गांव में प्रवेश दिया जा रहा है। यहां तीन अलग अलग ग्रुपों में ग्रीन आर्मी की महिला और पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित कर्मचारी रोजाना गांव के सरहदी सीमा में बारी बारी से अपनी ड्यूटी दे रहे हैं।

ग्रीन आर्मी के अनिता मेहता का कहना है कि कल से गांव के सीमा पर बेरिकेड्स लगाकर वे अपनी ड्यूटी दे रही है ताकि गांव को इससे सुरक्षित किया जा सके। हर रोज ये महिलाएं सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक अपनी ड्यूटी दे रहीं है। पंचायत सचिव दधीचि अग्रवाल का कहना है गांव में 23 केस सामने आए है और कोरोना से दो लोगों की मौत भी हुई है इस वजह से गांव को कन्टेन्टमेंट जोन घोषित भी किया है। 

यहां मौजूद ग्रीन आर्मी की महिलाओं में अमिता मेहता, सकून साहू, नेमिन साहू लाशो बाई साहू पंच, जामुन ध्रुव सरपंच, माहेश्वरी साहू, घुरवा बाई साहू, संगनी साहू, केशर साहू शामिल है। वही पंचायत के रोशन साहू, रामचंद देवांगन, तेजराम सिन्हा, दुर्गेश देवांगन, उप सरपंच कार्तिक राम साहू, ग्रामीण अध्यक्ष तुकेश्वर साहू, निर्मल साहू, लुकेश साहू, जैमल साहू आदि लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH