धारा 144 का उल्लंघन कर शासकीय कार्य मे बाधा पहुँचाना सरपंच पति को पड़ा भारी , भेजा गया जेल

धमतरी , 17-04-2021 11:05:24 AM
Anil Tamboli
धारा 144 का उल्लंघन कर शासकीय कार्य मे बाधा पहुँचाना सरपंच पति को पड़ा भारी , भेजा गया जेल
धमतरी 17 अप्रैल 2021 -  जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पूर्व से धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता एवं लॉकडाउन प्रभावशील है। साथ ही इस वैश्विक महामारी के फैलते संक्रमण के नियंत्रण रोकथाम एवं बचाव के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेट करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है, जहांं संक्रमित व्यक्तियों को निर्धारित समयावधि तक आइसोलेट किया जा रहा है। 

इस संबंध में स्थानीय ग्रामवासियों को समझाइश भी दिया जा रहा है। इसी क्रम में धमतरी जिला प्रशासन की सर्विलेंस टीम के द्वारा ग्राम पंचायत गागरा में संचालित आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण कर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने एवं आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की आपूर्ति के संबंध में ग्राम पंचायत गागरा के सरपंच एवं सचिव को सर्विलेंस टीम के द्वारा आवश्यक निर्देश दिया जा रहा था। इसी दौरान सरपंच पति मनोज कुमार ध्रुव ने प्रशासन द्वारा जारी आदेश की अवहेलना एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर अभद्र व्यवहार किया गया।

इस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी धमतरी की लिखित रिपोर्ट नायब तहसीलदार राहुल शर्मा द्वारा 15 अप्रैल की रात्रि में करने पर थाना अर्जुनी में आरोपी मनोज कुमार ध्रुव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 115/21 धारा 186, 188, 269, 270 भादवि, महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना अर्जुनी द्वारा आरोपी मनोज कुमार ध्रुव उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH