सक्ती में हुई लूट और हत्या के मामले का खुलासा , यश , पुष्पेन्द्र और सलमान खान ने कबूल किया गुनाह , पूरी कहानी पुलिस की जुबानी

जांजगीर चाम्पा , 15-04-2021 12:02:41 AM
Anil Tamboli
सक्ती में हुई लूट और हत्या के मामले का खुलासा , यश , पुष्पेन्द्र और सलमान खान ने कबूल किया गुनाह , पूरी कहानी पुलिस की जुबानी
सक्ती 14 अप्रैल 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राजेश कुमार जायसवाल साकिन सेंदरी थाना नगरदा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13/04/2021 की रात्रि में उसके बड़े भाई खिलेश्वर कुंमार जायसवाल मोटरसाइकिल से अपने छोटे भाई दुर्गेश जायसवाल के साथ घर वापस आते समय करीब 10:50 बजे वह ग्राम डडाई बस स्टाप मुख्य मार्ग के पास पहुंचा था।

उसी समय उनके मोटर सायकल का पेटोल खत्म हो जाने पर रोड में खड़े थे इसी बीच तीन अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल से आये और आकर उनसे पैसे की मांग करने लगे नहीं देने पर मारपीट कर खिलेश्वर जायसवाल से पर्स को छिनकर पर्स में रखे 500 रूपये को लूट लेने पर खिलेश्वर जायसवाल के द्वारा अपने मोबाईल से बात करने पर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मोबाईल को लूट कर चाकू मारकर हत्या कर भाग जाने की रिपोर्ट थाना में प्रार्थी के द्वारा दर्ज कराया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 112/21 धारा 302 , 394 , 34 भादवि . पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक को घटना के संबंध में अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के दिशा निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक सक्ती रजत नाग के मार्गदर्शन में निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपियो की पता तालाश हेतु हमराह स्टाफ के रवाना होकर घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल से रक्त रंजीत जुता एवं एक मैटल का पिस्टल नुमा लाईटर जप्त किया।

प्रार्थी के बताये हुलिया अनुसार तीन संदेहियो को हिरासत में लेकर कार्यपालक दण्डाधिकारी न्यायालय सक्ती के समक्ष प्रार्थी के द्वारा संदेहियो की शिनाख्तगी कराया गया । प्रार्थी द्वारा उक्त संदेहियों की पहचान किया गया घटना दिनांक को उसके भाई खिलेश्वर जायसवाल की हत्या करने के आरोपियों की पहचान करने से आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ प्रथम नायक पिता महेन्द्र नायक साकिन आमापारा नगर निगम कालोनी रायपुर हा.मु. वार्ड नं . 04 सोसायटी चौक सक्ती  , यश ठारवानी पिता मनोहर ठारवानी उम्र 20 वर्ष सा . वार्ड नं . 06 बुधवारी बाजार सक्ती , सलमान खान उर्फ चीनी उर्फ गोलू पिता जुम्मन खान उम्र 23 वर्ष सा . वार्ड नं . 05 पुरेन्हापारा सक्ती थाना सक्ती जिला जाजगीर चाम्पा ( छ.ग. ) को दिनांक 14.04.2021 को तीनो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त आरोपियों से निम्नांकित वस्तु जप्त किया गया - 1 एक काले रंग का चाकू 2. मृतक का मोबाईल 3. मृतक से लूट के रकम 500 रूपये , 4 आरोपियो द्वारा उपयोग में लाया गया 02 नग मोबाईल 5. एक नग मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 11 ए.आर. 4091 हिरो पैशन प्रो।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत , उप निरी . नवीन पटेल , सउनि शंकर लाल साहू बी.आर डहरिया , मोतीलाल सूर्यवंशी , आर . राजेन्द्र कुरें , संजीव शर्मा , अनिल श्रीवास , राजेश साहू , अश्वनी सिदार , नगर सैनिक सेवक साहू का अहम योगदान रहा ।
सक्ती में हुई लूट और हत्या के मामले का खुलासा , यश , पुष्पेन्द्र और सलमान खान ने कबूल किया गुनाह , पूरी कहानी पुलिस की जुबानी
सक्ती में हुई लूट और हत्या के मामले का खुलासा , यश , पुष्पेन्द्र और सलमान खान ने कबूल किया गुनाह , पूरी कहानी पुलिस की जुबानी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH