जांजगीर कलेक्टर और एसपी निकले शहर की सड़कों पर , लोगो से अनुशासित रहने और कंटेनमेंट के नियमों का पालन करने की अपील की

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर कलेक्टर और एसपी निकले शहर की सड़कों पर , लोगो से अनुशासित रहने और कंटेनमेंट के नियमों का पालन करने की अपील की
जांजगीर चांपा 13 अप्रैल 2021 - कलेक्टर यशवंत कुमार और एसपी श्रीमती पारुल माथुर की अगुवाई में आज जिला मुख्यालय जांजगीर के मुख्यमार्ग पर पैदल फ्लैग मार्च किया गया।  

फ्लैग मार्च की शुरुआत कचहरी चौक से हुई कचहरी चौक से नेताजी चौक, बीटीआई चौक तक पैदल फ्लैग मार्च कर कोरोना वायरस के संक्रमण और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर, लोगों को अनुशासित रहने और कंटेनमेंट के निर्देशों, नियमों का पालन करने की अपील की।  

कलेक्टर ने कचहरी चौक पर उपस्थित पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कंटेनमेंट के निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाएं । कंटेनमेंट अवधि में केवल स्वास्थगत कारणों से ही लोगों को बाहर निकलने की अनुमति होगी।  बिना कारण घूमने वालों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कहा कि कंटेनमेंट अवधि के दौरान टीकाकरण का कार्य सतत जारी रहेगा।  इसके लिए पात्र हितग्राहियों को आधार कार्ड अथवा पहचान पत्र लेकर टीकाकरण केंद्र तक जाने की अनुमति होगी। 
     
एसपी श्रीमती पारुल माथुर ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि ड्यूटी के दौरान‌ कोविड-19, प्रोटोकॉल का पालन करें और अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। कोरोना वायरस से बचाव संबंधी स्वास्थ विभाग के निर्देशों का पालन करें। अनावश्यक बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। ध्यान रहे कि कोई स्वास्थ्यगत कारणों से जाने वाले किसी व्यक्ति परेशानी ना हो।  

इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने बाहर घूमते हुए लोगों से बाहर निकलने का कारण भी पूछा।  लोगों से घर पर ही रहने की हिदायत दी उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए रोकथाम और आमजनों की सुरक्षा के लिए संपूर्ण जिले को आज से 23 अप्रैल की रात्रि 11.59 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।  

उन्होंने आम जनों से कहा कि वह घर पर ही रह कर स्वयं को व परिवार को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखें क्योंकि बचाव ही सुरक्षा है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने पैदल फ्लैग मार्च किया।
जांजगीर कलेक्टर और एसपी निकले शहर की सड़कों पर , लोगो से अनुशासित रहने और कंटेनमेंट के नियमों का पालन करने की अपील की
जांजगीर कलेक्टर और एसपी निकले शहर की सड़कों पर , लोगो से अनुशासित रहने और कंटेनमेंट के नियमों का पालन करने की अपील की

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH