क्या कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए लॉक डाउन काफी है , या फिर इस चेन को तोड़ने के लिए यह उपाय ज्यादा कारगर साबित होगा

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
क्या कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए लॉक डाउन काफी है , या फिर इस चेन को तोड़ने के लिए यह उपाय ज्यादा कारगर साबित होगा
जांजगीर चाम्पा 12 अप्रैल 2021 - देश और प्रदेश के साथ जांजगीर जिले में भी कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहे है रविवार को प्रदेश में जँहा 82 मौतो के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 10521 था वही जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना का आंकड़ा रविवार को  329 हो गया है।

जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 254 हो गई है वही वर्तमान में कोरोना के 2184 सक्रिय मरीज है जिनका ईलाज चल रहा है।

अगर बात करे सिर्फ सक्ती ब्लाक  की तो यँहा रविवार को शहर के अलग अलग 07 वार्डो में 11 नए संक्रमितों की पहचान की गई है जबकि सक्ती ब्लाक में 36 नए संक्रमितों की पहचान की गई है।

पिछले 15 दिनों की बात करे तो जांजगीर चाम्पा जिले में कोरोना महज 20 से 25 के बीच सिमट कर रह गया था और सक्ती ब्लाक में संक्रमितों की संख्या शून्य हो गई थी।

जांजगीर कलेक्टर ने 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक जिले में टोटल लॉक डाउन का आदेश जारी कर दिया है लेकिन सवाल यह उठता है की क्या सिर्फ लॉक डाउन कर देने से कोरोना की चैन टूट जाएगी।

बता दे की कोरोना के पहली लहर में कोरोना संक्रमितों के घरों के बाहर मरीजो का नाम लिख कर पम्पलेट चिपका दिया जाता था जिससे यह पता चलता था कि किस घर मे कौन कौन और कितने लोग कोरोना पिजेटिव है लेकिन नए आदेश के बाद घरों के बाहर पम्पलेट चिपकाना बन्द कर दिया गया जिससे अब यह पता चलना काफी मुश्किल हो गया है की कौन संक्रमित है और कौन नही ऐसे में कोरोना के फैलने का खतरा पहले से ज्यादा बढ़ गया है।

हालांकि प्रसासन संक्रमितों की लगातार मोनिटरिंग कर रहा है और जांजगीर चाम्पा जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है जिले के चाम्पा , अकलतरा , बलौदा में कई कन्टेन्टमेंट जोन बना दिये गए है लेकिन ये कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए ना काफी है।

सवाल यह भी है कि कोई कोरोना संक्रमित निकलता है तो आस पास के लोगो को कैसे पता चलेगा की अमुख ब्यक्ति या उसके परिवार के सदस्य कोरोना पिजेटिव है जानकारी के आभाव में लोग दो गज की दूरी बना कर तो रखेंगे लेकिन वो सावधानी नही बरतेंगे जो बरतनी चाहिए।

अगर कोरोना की चेन को तोड़ना है तो यह कदम उठाना अति आवश्यक हो जाता है की लोगो को यह जानकारी हो की उनके वार्ड या मुहल्ले से किसकी रिपोर्ट पोजेटिव आई है जिससे वे सावधान और सतर्क रहें जिससे कोरोना की चेन को तोड़ने में आसानी हो।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH