छत्तीसगढ़ का एक और जिला हुआ लॉक , 12 अप्रैल से टोटल लॉक डाउन , प्रदेश में अब लॉक डाउन वाले जिले की संख्या हुई 09

कोरबा , 10-04-2021 5:59:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ का एक और जिला हुआ लॉक , 12 अप्रैल से टोटल लॉक डाउन , प्रदेश में अब लॉक डाउन वाले जिले की संख्या हुई 09
कोरबा 10 अप्रैल 2021 -  छत्तीसगढ़ का एक और जिला लॉकडाउन होने जा रहा है। प्रदेश में अब तक 08 जिलों में लॉकडाउन लग चुका है। 09वें जिले के रूप में अब कोरबा लॉकडाउन लग रहा है।  

12 अप्रैल से कोरबा कंप्लीट लॉकडाउन हो जायेगा। संपूर्ण कोरबा जिला 10 दिनों के लिए लॉकडाउन होगा। हालांकि अन्य जिलों से आम लोगों को यहां थोड़ी राहत होगी। दूध, न्यूज पेपर हॉकर, सब्जी दुकानों को कुछ देर की छूट होगी। कलेक्टर किरण कौशल कलेक्टरेट में टास्क फोर्स की बैठक ले रही है। बैठक के बाद लॉकडाउन पर विस्तृत गाईडलाइन जारी होगी।

कोरबा जिले में 12 अप्रैल को दोपहर 03 बजे से लॉकडाउन लगेगा, जो 10 दिनों तक प्रभावी रहेगा। आपको बता दें कि इससे पहले कलेक्टर ने बाजारों के वक्त में बदलाव कर और नाईट कर्फ्यू के जरिये कोरोना को कंट्रोल करने की कोशिश की थी, लेकिन कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा था। कल कोरबा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इस साल में सबसे ज्यादा रही, जिसके बाद कलेक्टर ने आज छुट्टी के बावजूद टास्क फोर्स की बैठक बुलायी, और लॉकडाउन का फैसला लिया।

आपको बता दें कि कल प्रदेश में 11 हजार से ज्यादा मरीज मिले थे, जबकि 63 लोगों की मौत हुई थी। वहीं कोरबा में कल संक्रमितों की संख्या 523 थी। जिले में अभी कुल एक्टिव केस 2311 है, जबकि 146 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। जिले में कोरोना की तेज रफ्तार को देखते हुए ही लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। 

कोरबा से पहले रायपुर , दुर्ग , राजनांदगांव, बेमेतरा , बालोद , जशपुर , बलौदाबाजार और कोरिया जिला लॉकडाउन हो चुका है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH