जिला मुख्यालय जांजगीर के नीम पथ का नाम बदलकर यम पथ रखने की मांग , जाने वजह

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिला मुख्यालय जांजगीर के नीम पथ का नाम बदलकर यम पथ रखने की मांग , जाने वजह
जांजगीर चाम्पा 08 अप्रैल 2021 -  जिला मुख्यालय जांजगीर का सिविल लाइन क्षेत्र 'नीम-पथ' इन दिनों आवारा पशुओं और स्टंट करने वाले युवकों का अड्डा बन गया है। शाम होते ही इस सड़क पर जहां आवारा मवेशी सड़क जाम कर देते हैं ,वहीं बाइक और कार की खतरनाक स्पीड राहगीरों में भय ला देती है।अनियंत्रित रफ्तार वाले वाहन चालकों पर कोई कार्यवाही न होने से इनके हौसले बुलंद हैं। 

इसी तरह आवारा मवेशी भी सड़क को घेरे बैठे रहते हैं। शुरुवाती दिनों में नगर पालिका द्वारा उन्हें हटाने का हास्यास्पद प्रयास किया जाता रहा। नगर पालिका के कर्मचारी इन्हें हंकालते पॉलिटेक्निक रोड में छोड़ आते थे, जहां से मवेशी कुछ  देर बाद वापस लौट आते। आवारा मवेशियों के लिए स्थायी प्रबंध न होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।नगर पालिका द्वारा शहर में कांजी हाउस, गौठान की व्यवस्था किया जाना था पर वह भी नहीं हो रहा।

ज्ञात हो कि 'नीम-पथ' में ही जिले के सभी प्रमुख कार्यालय के साथ ही उच्चाधिकारियों का निवास भी है, इसके बाद भी स्टंट करने वालों का दुःसाहस इस सड़क पर हर रोज शाम को देखा जा सकता है। ऐसा नहीं है कि इसमें केवल बाइक सवार ही शामिल हैं।

मध्यरात्रि तक ये सड़क नौसिखिए कार चालकों के हवाले हो जाता है, जहां फिल्मी स्टाइल में कभी  कारों का काफिला चलता है तो कभी रेस। इन सबके बीच आने-जाने वालों की जान भगवान भरोसे ही रहती है। साक्षात यमदूत बनकर घूमने वाले बाइकर्स को न कोई टोकने वाला है, न रोकने वाला। नीम-पथ पर चलना मौत को आमंत्रण देना ही है। 

आंख मूंदकर बैठे जिम्मेदार अधिकारियों के कारण यह पूरा क्षेत्र आवारा पशुओं और फर्राटे भरती गाड़ियां के कब्जे में हो चुका है। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि (प्रशिक्षण) प्रशांत सिंह ठाकुर ने इस परेशानी और सम्भावित बड़ी दुर्घटना से बचने ठोस पहल की मांग प्रशासन से की है।उन्होंने कहा कि प्रशासन आवारा पशुओं और बाइक-कार पर नियंत्रण करने में सक्षम न हो तो 'नीम-पथ' का नाम बदलकर 'यम-पथ- कर दिया जाए। 

इस सम्बंध में प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने 'यम-पथ' लिखी पट्टिका जांजगीर-नैला नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल को सौपा गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि (प्रशिक्षण) प्रशांत सिंह ठाकुर , भाजपा रायपुर सम्भाग प्रभारी(सोशल मीडिया) अभिमन्यु राठौर , भाजयुमो प्रदेश मंत्री जितेंद्र देवांगन , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) राहुल सेन, पार्षद अमित यादव, पुष्पेंद्र निर्मलकर उपस्थित थे।
जिला मुख्यालय जांजगीर के नीम पथ का नाम बदलकर यम पथ रखने की मांग , जाने वजह

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH