छत्तीसगढ़ का एक और जिला हुआ लॉक , शनिवार दोपहर 12 बजे से थम जाएगी जिले की रफ्तार

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ का एक और जिला हुआ लॉक , शनिवार दोपहर 12 बजे से थम जाएगी जिले की रफ्तार
राजनांदगांव 08 अप्रैल 2021 - राजनादगांव जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भी 10 अप्रैल दिन शनिवार दोपहर 12 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 06 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

राजनांदगांव कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभा में अधिकारियों , जनप्रतिनिधियों सहित ब्यापारियों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया है. बैठक के बाद कलेक्टर ने जिले में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है. इस बार का लॉकडाउन बेहद सख्त रहेगा. हालांकि लॉकडाउन के दौरान क्या बंद रहेगा और क्या - क्या खुला रहेगा. इसका विस्तृत आदेश कलेक्टर कुछ ही देर में जारी करेंगे.

जिले में अब तक मिल चुके हैं इतने मरीज

बता दें कि जिले में बीते 24 घंटों में 873 नए मरीज मिलने के साथ टोटल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 5223 हो गई है. कुल मरीजों की संख्या 26 हजार 488 हो गई है. जबकि 20 हजार 857 मरीजों के स्वस्थ हो जाने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. जिले में अब तक 208 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि इसके पहले कोरोना के बढ़ते मामले के चलते प्रदेश की राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में 10 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है. हालांकि राजधानी रायपुर में 09 अप्रैल शनिवार शाम 05 बजे से 19 अप्रैल शाम 05 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन करने का आदेश है. जबकि दुर्ग जिले में 06 अप्रैल से 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन जारी है।

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और मौत के आंकड़ों के देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को अपने स्तर पर फैसला लेने के निर्देश दिए हैं. जिसके चलते जिला के कलेक्टर अपने स्तर पर लॉकडाउन , नाइट कर्फ्यू जैसे फैसले ले रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH