सक्ती ब्लाक में कोरोना का आतंक जारी , मंगलवार को फिर मिले कोरोना के इतने नए संक्रमित , स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि
जांजगीर चाम्पा , 07-04-2021 12:57:48 AM
सक्ती 06 अप्रैल 2021 - काफी दिनों तक शांत रहने के बाद सक्ती ब्लाक में कोरोना ने जम कर वापसी की है , पिछले सप्ताह से सक्ती ब्लाक में कोरोना के नए मरीजो के मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वो अब खत्म होते नजर नही आ रहा है।
यह बात अलग है की बीते कुछ सप्ताह में जितने भी संक्रमित मिले है वो या तो ग्रामीण इलाकों से थे या फिर शहर के कुछ वार्ड से थे लेकिन अब शहर के लगभग हर वार्ड से कोरोना संक्रमित मिलने शुरू हो गए है जो काफी चिन्ता का विषय है।
जिस तरह से प्रदेश में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है उससे जांजगीर चाम्पा जिला भी अछूता नही है हालांकि जिले में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या उतनी नही है जितनी रायपुर , दुर्ग , बिलासपुर मे है लेकिन सोमवार को सक्ती ब्लाक में कोरोना ब्लास्ट के बाद मंगलवार को भी सक्ती के इन वार्डो के साथ ब्लाक के इन गाँवो में भी नए संक्रमित की पहचान की गई है जो परेशानी का सबब बन गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 171 की जांच में 13 नए संक्रमितों की पहचान की गई है जिसमे सक्ती ब्लाक के पोरथा से 04 , बाराद्वार से 03 , कुरदा से 01 , देवरी से 01 , खर्रीपारा से 01 और अन्य ब्लाक ( खरसिया ) से 01 नए संक्रमित शामिल है।
इसी तरह सक्ती शहर के अलग अलग 02 वार्डो से 02 नए संक्रमित शामिल है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार सक्ती के वार्ड क्रमांक 08 से 01 और वार्ड क्रमांक 18 से 01 नए संक्रमित शामिल है।














