सक्ती ब्लाक के साथ शहर में भी कोरोना का कहर जारी , सोमवार को 189 की जाँच में मिले इतने नए मरीज
जांजगीर चाम्पा , 06-04-2021 12:12:40 AM
सक्ती 05 अप्रैल 2021 - काफी दिनों तक शांत रहने के बाद सक्ती ब्लाक में कोरोना ने जम कर वापसी की है , पिछले सप्ताह से सक्ती ब्लाक में कोरोना के नए मरीजो के मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वो अब खत्म होते नजर नही आ रहा है।
यह बात अलग है की बीते कुछ सप्ताह में जितने भी संक्रमित मिले है वो या तो ग्रामीण इलाकों से थे या फिर शहर के कुछ वार्ड से थे लेकिन अब शहर के लगभग हर वार्ड से कोरोना संक्रमित मिलने शुरू हो गए है जो काफी चिन्ता का विषय है।
जिस तरह से प्रदेश में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है उससे जांजगीर चाम्पा जिला भी अछूता नही है हालांकि जिले में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या उतनी नही है जितनी रायपुर , दुर्ग , बिलासपुर मे है लेकिन रविवार को सक्ती ब्लाक में कोरोना ब्लास्ट के बाद सोमवार को भी सक्ती के इन वार्डो के साथ ब्लाक के इन गाँवो में भी नए संक्रमित की पहचान की गई है जो परेशानी का सबब बन गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को 189 की जांच में 17 नए संक्रमितों की पहचान की गई है जिसमे सक्ती ब्लाक के जगदल्ला से 02 , दमाऊधारा से 01और पोरथा से 04 और बाराद्वार से 02 नए संक्रमित शामिल है।
इसी तरह सक्ती शहर के अलग अलग 05 वार्डो से 08 नए संक्रमित शामिल है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार सक्ती के वार्ड क्रमांक 15 से 02 , वार्ड क्रमांक 07 से 01 , वार्ड क्रमांक 17 से 02 , वार्ड क्रमांक 11 से 01 और वार्ड क्रमांक 14 से 02 नए संक्रमित शामिल है।














