नक्सलियों ने जांजगीर चाम्पा के वीर सपूत दीपक भारद्वाज और उनकी बटालियन को इस तरह फँसाया एम्बुस में

जांजगीर चाम्पा , 05-04-2021 5:06:19 PM
Anil Tamboli
नक्सलियों ने जांजगीर चाम्पा के वीर सपूत दीपक भारद्वाज और उनकी बटालियन को इस तरह फँसाया एम्बुस में
जांजगीर चाम्पा 05 अप्रैल 2021 - छत्तीसगढ़ के बीजापुर के तर्रेम में शनिवार को पहली गोली जंगल से नहीं बल्कि गांव से चलाई गई थी। जवान आमतौर पर गांव पर गोली नहीं बरसाते इसलिए वह असमंजस में रह गए। इसी बीच पहाड़ी से दनादन गोलियां बरसने लगीं। 

जब तक जवान संभल पाते, नक्सली हावी हो चुके थे। यही वजह है कि इस हमले में फोर्स को नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि वारदात में नक्सलियों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। कम से कम 12 नक्सली मारे गए हैं और दो दर्जन घायल हैं। नक्सली अपना नुकसान छिपाते हैं इसलिए वास्तविकता का पता जल्दी नहीं चलेगा पर घायल जवानों ने देखा है कि वह अपने साथियों का शव उठाने के लिए ट्रैक्टर लेकर आए थे।

बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने कहा है कि पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) की बटालियन आतंकी हुकूमत कायम करना चाहती है, जो फोर्स होने नहीं देगी। कठिन भौगोलिक परिस्थिति व नक्सलियों का कोर इलाका होने के बाद भी अपने जान की परवाह न करते हुए सुरक्षाबलों के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्हें ललकार रहे हैं। तीन अप्रैल को बीजापुर व सुकमा के सीमावर्ती जंगलों में सघन सर्चिंग की गई।

जवानों ने गुंडम, टेकलागुडम, जोनागुडम, अलीगुडम आदि नक्सली नंबर वन बटालियन के इलाकों में दबिश दी। नक्सलियों को उनके कोर इलाके से खदेड़ने के लिए तर्रेम के अलावा उसूर, पामेड़, मिनपा, नरसापुरम आदि कैंपों से जवान निकले थे। आईजी ने कहा कि नक्सलियों का बहादुरी से मुकाबला करते हुए उन्हें बहुत नुकसान पहुंचाया है। हमारे जवानों ने शहादत दी है पर इससे यह तो साफ हो गया कि अब कोई भी इलाका नक्सलियों का सेफ जोन नहीं है।

सूत्र बताते हैं कि नक्सलियों ने पूरी योजना बनाकर पहले गांव को खाली कराया, फिर वहां मोर्चा बनाया। जवान यह समझ नहीं पाए कि इस गांव में आम नागरिक नहीं बल्कि नक्सली बैठे हैं। जवान पहाड़ी की ओर गोली दागते रहे जबकि नक्सलियों ने बड़ा मोर्चा गांव में खोल रखा था। इसी चूक की वजह से बड़ा नुकसान हुआ है।

फोर्स जब इलाके में सर्चिंग पर निकली तभी नक्सलियों ने गोपनीय ढंग से गांव खाली करा लिया और घरों में हथियार लेकर ग्रामीण वेशभूषा में जम गए। पहाड़ी से फायरिग करते हुए उन्होंने जवानों को गांव की ओर जाने पर मजबूर किया। 200 मीटर दूर गांव में नक्सली एलएमजी व राकेट लांचर जैसे खतरनाक हथियार लेकर बैठे थे। फ्रंट लाइन में चल रहे जवानों पर आधुनिक हथियारों से हमला किया। जब तक जवान कुछ समझ पाते, कई शहीद हो चुके थे। जो बचे उन्होंने पेड़ों के पीछे मोर्चा संभाला।

जवान एक तरफ थे जबकि नक्सली तीन ओर से गोलियां चला रहे थे। मुश्किल हालात में भी जवानों ने छह घंटे तक मोर्चा संभाले रखा। नक्सलियों ने नजदीक के एक अन्य गांव जीरागांव को भी खाली करा रखा था। जवानों के पास कहीं जाने का मौका नहीं था। बताया जा रहा है कि मौके पर ढाई सौ से ज्यादा नक्सली मौजूद थे। नक्सलियों के एंबुश में फंसने के बाद जवानों के पास मुकाबला करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।उन्होंने विपरीत परिस्थिति में भी जमकर मुकाबला किया।

इस हमले में नक्सलियों की बटालियन नंबर वन के मुख्य लड़ाकों के साथ ही पामेड़, कोंटा, जगरगुंडा, बासागुड़ा एरिया कमेटी के लड़ाके शामिल थे। इनका नेतृृत्व बटालियन का कमांडर माड़वी हिड़मा कर रहा था। सूत्र बता रहे हैं कि हिड़मा की मौजूदगी की सूचना बार-बार आ रही थी। ड्रोन कैमरे में भी इलाके में नक्सली देखे गए थे। यह नक्सलियों की बड़ी साजिश हो सकती है।

सोर्स - नई दुनिया
नक्सलियों ने जांजगीर चाम्पा के वीर सपूत दीपक भारद्वाज और उनकी बटालियन को इस तरह फँसाया एम्बुस में
नक्सलियों ने जांजगीर चाम्पा के वीर सपूत दीपक भारद्वाज और उनकी बटालियन को इस तरह फँसाया एम्बुस में

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH