छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला , 20 जवानों के शहीद होने की खबर , केंद्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की बात

बीजापुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला , 20 जवानों के शहीद होने की खबर , केंद्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की बात
बीजापुर 04 अप्रैल 2021 - नक्सल प्रभावित तर्रेंम थाना क्षेत्र के जोन्नागुड़ा के जंगल में शनिवार दोपहर पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक कुल करीब 20 जवानों के शहीद होने की बात सामने आ रही है. भारी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया गया है. जवानों पर UGNL, रॉकेट लांचर और इंसास समेत एके 47 से नक्सलियों ने हमला किया था. नक्सली जवानों को दोरनागुड़ा और टेकुलगुडम की पहाड़ियों के बीच घेरकर 100 से 200 मीटर की दूरी से फायर कर रहे थे।

शनिवार सुबह 11 बजे से 4 बजे तक लगातार फायरिंग हुई. 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है. 600 से अधिक नक्सलियों की टीम ने जवानों को एम्बुश में फंसाया था. हिड़मा के गृहग्राम पूवर्ती गांव से मात्र 1 किलोमीटर दूर है घटनास्थल. बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रैक्टर से नक्सलियों अपने साथियों का शव लेकर मौके से भाग निकले।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बातचीत कर हालात की ताजा जानकारी ली और सीआरपीएफ महानिदेशक को निर्देश दिए कि वे तत्काल छत्तीसगढ़ जाएं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने इस मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धा श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को कभी भुला नहीं पाएगा. हम शांति और विकास के दुश्मनों से लगातार लड़ते रहेंगे. उन्होंने इस मुठभेड़ में घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 5 जवान शहीद हुए थे जबकि 28 जवान घायल हो गए थे. वहीं उधर एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों के भी मारे जाने का दावा किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH