छत्तीसगढ़ में प्रेमी के साथ मिल कर बहु ने की सास की हत्या , सास ने प्रेमी के साथ बहु को देखा था आपत्तिजनक हालत में

बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में प्रेमी के साथ मिल कर बहु ने की सास की हत्या , सास ने प्रेमी के साथ बहु को देखा था आपत्तिजनक हालत में
बलरामपुर 02 अप्रैल 2021 - बलरामपुर जिले के बलंगी चौकी अंतर्गत ग्राम हरदीबहरा में एक महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने मृतका की बहू व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दरअसल मृतका ने बहू को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके बाद उसने बहू को डांटा-फटकारा था तथा घर में भी यह जानकारी देने की बात कही थी। बस इसी कारण से बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से सास को मौत के घाट उतार दिया था।

28 मार्च को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलंगी चौकी अंतर्गत ग्राम हरदीबहरा निवासी गुलबसिया बाई साप्ताहिक बाजार रंग-अबीर व अन्य सामान लेने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इस पर गुलबसिया बाई का बेटा सुनील अपने चचेरे भाई के साथ मां को ढूंढने निकला। खोजबीन के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर गुलबसिया बाई की लाश मिली। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर मृतका की बहू सविता यादव व उसके प्रेमी अभिषेक यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने मृतका की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतका की बहू सविता का गांव के ही अभिषेक के साथ प्रेम संबंध था। मृतका ने बहू को उसके प्रेमी से मिलते देख लिया था। उसने दोनों को डांटते हुए कहा था कि यह बात गांव-घर में भी बता दूंगी। इसी बात पर सविता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या करने की योजना बना ली। फिर 28 मार्च को जब सास बाजार जाने निकली तो बहू सविता ने इसकी जानकारी प्रेमी अभिषेक को दी। इसके बाद आरोपी अभिषेक ने घर आते समय सुनसान जगह पर मृतका का रास्ता रोक लिया व पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया, इससे गुलबसिया बाई की मौत हो गई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH