सक्ती शहर और ब्लाक में कोरोना का आतंक जारी , बुधवार को 178 की जाँच में फिर मिले इतने नए संक्रमित
जांजगीर चाम्पा , 01-04-2021 12:10:23 AM
सक्ती 31 मार्च 2021 - काफी दिनों तक शांत रहने के बाद सक्ती ब्लाक में कोरोना वापसी करते नजर आ रहा है।
यह बात अलग है की बीते कुछ सप्ताह में जितने भी संक्रमित मिले है वो सब ग्रामीण इलाकों से थे लेकिन अब शहरी क्षेत्र से में कोरोना संक्रमित मिलने शुरू हो गए है जो काफी चिन्ता का विषय है।
जिस तरह से प्रदेश में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है उससे जांजगीर चाम्पा जिला भी अछूता नही है हालांकि जिले में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या उतनी नही है जितनी रायपुर , दुर्ग , बिलासपुर मे है लेकिन मंगलवार को सक्ती ब्लाक में कोरोना ब्लास्ट के बाद बुधवार को भी सक्ती के इन वार्डो के साथ ब्लाक के तीन अन्य गाँवो में भी नए संक्रमितों की पहचान की गई है जो परेशानी का सबब बन गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को 178 की जांच में 09 नए संक्रमितों की पहचान की गई है जिसमे सक्ती ब्लाक के पोरथा से 04 , जामपाली से 01 , कांदानारा से 01 संक्रमित शामिल है।
इसी तरह सक्ती के वार्ड क्रमांक 04 से 01 , वार्ड क्रमांक 10 से 01 और वार्ड क्रमांक 16 से 01 नए संक्रमित शामिल है।














