अब तक कोरोना का टीका नही लगवाया है तो सावधान हो जाइए क्योंकि अब कोरोना का टीका नही तो कोरोना टेस्ट नही

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अब तक कोरोना का टीका नही लगवाया है तो सावधान हो जाइए क्योंकि अब कोरोना का टीका नही तो कोरोना टेस्ट नही
रायपुर 31 मार्च 2021 - कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसलिए आप भी सतर्क हो जाइए। आपकी लापरवाही आपके साथ परिवार और समाज को नुकसान पहुंचा रही है। बिना मास्‍क घर से बाहर न निकलें। कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। नियमों का उल्‍लंघन करने वालों के खिलाफ रायपुर नगर निगम ने मोर्चा खोल दिया है। जो कोरोना का टीका नहीं लगवाएगा, उसकी कोरोना जाँच तक नहीं होगी।

राजधानी के ठेला-गुमटी, फेरी वालों, फुटकर व्यापारियों को अनिवार्य रूप से कोरोना का टीका लगवाना होगा। टीका नहीं लगवाने पर इन लोगों की कोविड-19 की जांच नहीं होगी और कार्रवाई की जाएगी। महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि राजधानी में कोविड-19 के पाजिटिव मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि चिंता का विषय है। इसके लिए जनस्वास्थ्य के प्रति सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

ढेबर ने कहा कि नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए शीघ्र टीका लगवा लें। इसमें किसी ने लापरवाही बरती या ऐसी स्थिति मिली तो वे संबंधितों की कोरोना जांच कांटेक्ट ट्रेसिंग के अंतर्गत करवाएंगे, जो टीका नहीं लगवाएगा और कोरोना जांच भी नहीं करवाएगा, उसे चिह्नित किया जाएगा।

इधर, राजधानी में कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिए सभी जोनों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। यह जिम्मेदारी निगम ने महिला समूहों को दी है। मास्क नहीं पहनने वाले 482 लोगों से 58,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जानकारी के अनुसार जोन एक से 79 लोगों पर 7,900 रुपये जुर्माना वसूला। इसी तरह जोन दो की टीम ने 53 लोगों पर 5550 रुपये, जोन चार की टीम ने 82 लोगों पर 13,300 रुपये, जोन पांच से 43 लोगों से 4,400 रुपये, जोन छह से 84 लोगों से 6,775 रुपये, जोन सात से 40 लोगों से 3,400 रुपये, जोन आठ से 55 लोगों से 4,550 रुपये, जोन नौ से 23 लोगों पर 1900 रुपये, जोन 10 से 62 लोगों से 8050 रुपये जुर्माना वसूला गया है।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH