सक्ती शहर के इन तीन वार्डो में मिले कोरोना के नए संक्रमित , स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टी
जांजगीर चाम्पा , 29-03-2021 12:22:19 AM
सक्ती 28 मार्च 2021 - काफी दिनों तक शांत रहने के बाद सक्ती ब्लाक में कोरोना वापसी करते नजर आ रहा है।
यह बात अलग है की बीते कुछ दिनों में जितने भी संक्रमित मिले है वो सब ग्रामीण इलाकों से है लेकिन जिस तरह से प्रदेश में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है उससे जांजगीर चाम्पा जिला भी अछूता नही है हालांकि जिले में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या उतनी नही है जितनी रायपुर , दुर्ग , बिलासपुर मे है रविवार को सक्ती ब्लाक में 04 नए संक्रमितों की पहचान की गई है जो चिन्ता का विषय साबित हो सकता है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को 138 की जांच में 04 नए संक्रमितों की पहचान की गई है जिसमे सक्ती ब्लाक के केसला से 01 , सक्ती के वार्ड क्रमांक 03 से 01 , वार्ड क्रमांक 08 से 01 और वार्ड क्रमांक 11 से 01 नए संक्रमित शामिल है।














