जांजगीर चाम्पा जिले में होली के रंग पर पड़ा भंग , कलेक्टर ने जारी किया सख्त निर्देश , उलंघन करने पर जाना पड़ेगा जेल

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में होली के रंग पर पड़ा भंग , कलेक्टर ने जारी किया सख्त निर्देश , उलंघन करने पर जाना पड़ेगा जेल
जांजगीर चापा 27 मार्च 2021 - जांजगीर चाम्पा कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा जिले में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर सावधानी बरतने, आमजन को सुरक्षित रखने की दृष्टि से होली त्यौहार के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील कर कहा है कि स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने निवास पर ही परिवार के साथ त्यौहार मनाएं। होली में पानी व लकड़ी का कम से कम उपयोग कर पर्यावरण के सुरक्षा में सहयोग दे। होली त्यौहार में फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने होली त्यौहार में हर्बल रंग का उपयोग करने की अपील की है। 

सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे-

जारी निर्देश के अनुसार सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। भारत सरकार व छत्तीसगढ़ शासन के समय-समय पर जारी निर्देशों एवं गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करना होगा। होली मिलन समारोह व नगाड़ा बजाना प्रतिबंधित रहेगा।  सोशल डिस्टेंस, मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा।  निर्देशों के उल्लंघन पर समिति प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक होली मिलन, टेंट, माइक, फाग गीत आदि  प्रतिबंधित रहेगा। 

होलिका दहन के समय अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का उपयोग ना करें- 

जारी निर्देश में कहा गया है कि होलिका दहन बिजली तार के नीचे नहीं किया जाएगा।  होलिका दहन के समय अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का उपयोग ना करें, 5 से अधिक लोगों का एक साथ घूमना प्रतिबंधित रहेगा।  सामूहिक भोज के आयोजन नहीं होंगे।

निर्देशों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई-

शराब पीकर वाहन चलाना, दो पहिया वाहन में तीन सवारी गाड़ी चलाना, तेज स्पीड वाहन चलाने ,अधिक आवाज वाले सायलेंसर के उपयोग पर यातायात नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी। ध्वनि विस्तार यंत्र पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। निर्देशों के उल्लंघन पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है।  
जांजगीर चाम्पा जिले में होली के रंग पर पड़ा भंग , कलेक्टर ने जारी किया सख्त निर्देश , उलंघन करने पर जाना पड़ेगा जेल

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH