छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर , कोरोना से पूरा परिवार खत्म , 09 दिन में एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर , कोरोना से पूरा परिवार खत्म , 09 दिन में एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत
दुर्ग 26 मार्च 2021 -  कोरोना छत्तीसगढ़ में बेकाबू होता जा रहा है। देश के टॉप-3 कोरोना संक्रमित राज्यों में छत्त्तीसगढ़ शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर अगर कहीं सबसे ज्यादा फूटा है, तो वो दुर्ग है। दुर्ग में औसतन हर दिन 800 के करीब मरीज मिल रहे हैं। एक सप्ताह में दुर्ग में 3921 मरीज मिले हैं, जबकि 35 लोगों की मौत हुई है। दुर्ग में कल तो एक ही दिन में 900 से ज्यादा केस आने के बाद हड़कंप मच गया।

कोरोना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरी रावत फैमली को इस बीमारी ने अपना शिकार बना लिया। परिवार के अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और जो बचे हैं वो अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

भिलाई के सेक्टर-4 में एक ही परिवार के 4 लोगों की 9 दिन के भीतर मौत हो गयी। मां-पिता के अलावा दो बेटों की इस कोरोना से बीमारी से अब तक मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना संक्रमित एक महिला और दो छोटे बच्चे कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। 

दरअसल भिलाई में रहने वाले हरेंद्र सिंह रावत का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया था। उनकी तबीयत 12 मार्च को खराब हो गयी और फिर 16 मार्च को उनकी मौत हो गयी। हरेंद्र सिंह रावत के बाद उनके बड़े बेटे 51 साल के मनोज सिंह रावत की भी तबीयत बिगड़ गयी, उन्हें एम्स लाया गया, लेकिन उनकी मौत 21 मार्च हो गयी। हरेंद्र सिंह रावत की पत्नी और मनोज रावत की मां कौशल्या रावत की तबीयत भी इस दौरान बिगड़ गयी, उनकी मौत कल सुबह हो गयी और फिर दोपहर बाद हरेंद्र सिंह रावत के छोटे बेटे 44 साल के मनीष की भी मौत हो गयी। 

फिलहाल दिवंगत हरेंद्र रावत की बहू और उनका दो पोता कोरोना संक्रमित है, जिनका इलाज चल रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH