सक्ती शहर में कोरोना की वापसी , 213 लोगो की जाँच में ग्रामीण क्षेत्र के अलावा सक्ती शहर में भी मिले संक्रमित
जांजगीर चाम्पा , 24-03-2021 12:39:44 AM
सक्ती 23 मार्च 2021 - काफी दिनों तक शांत रहने के बाद सक्ती ब्लाक में कोरोना वापसी करते नजर आ रहा है।
यह बात अलग है की बीते कुछ दिनों में जितने भी संक्रमित मिले है वो सब ग्रामीण इलाकों से थे लेकिन मंगलवार को कोरोना ने सक्ती शहर में खाता खोल दिया है ।
जिस तरह से प्रदेश में कोरोना फिर से पैर पसार रहा है उससे जांजगीर चाम्पा जिला भी अछूता नही है हालांकि जिले में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या उतनी नही है जितनी रायपुर , दुर्ग , बिलासपुर में है अगर बात करे बीते सोमवार की तो जांजगीर चाम्पा जिले से 19 नए संक्रमितों की पहचान की गई थी जबकि सक्ती में यह आंकड़ा शून्य था लेकिन सोमवार को सक्ती ब्लाक में 05 नए संक्रमितों की पहचान की गई है जो चिन्ता का विषय साबित हो सकता था और आज हुआ भी क्योंकि सक्ती शहर के वार्ड क्रमांक 10 में एक संक्रमित मिल ही गया।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 213 लोगो की जांच में 05 नए संक्रमितों की पहचान की गई है जिसमे तेंदूटोहा से 04 और सक्ती शहर के वार्ड क्रमांक 10 से 01 नए संक्रमित शामिल है।














