20 साल पहले करंट लगने से पिता की हुई थी मौत , अनुकंपा नियुक्ति के बाद उसी तरह गई बेटे की भी जान

मध्य प्रदेश , 22-03-2021 1:40:09 PM
Anil Tamboli
20 साल पहले करंट लगने से पिता की हुई थी मौत , अनुकंपा नियुक्ति के बाद उसी तरह गई बेटे की भी जान
ब्यावरा 22 मार्च 2021 - मध्यप्रदेश के ब्यावरा में 20 साल पहले जिस तरह पिता की बिजली का सुधार कार्य करते समय अचानक बिजली सप्लाई होने से करंट लगने के कारण मौत हो गई थी। उसी तरह से 20 साल बाद रविवार अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त उनके बेटे रवि चौधरी खटीक निवासी सुठालिया रोड ब्यावरा का भी बिजली सुधार कार्य करने के दौरान निधन हो गया। रवि के निधन के बाद पूरा परिवार सदमे में है व जिले में दुख का माहौल व्याप्त है।

ब्यावरा बिजली कंपनी के अधीन आने वाले भूरा सब डिविजन में पदस्थ लाइन हेल्पर रवि चौधरी रविवार को एक बंद ट्रांसफार्मर की सप्लाई चालू करने के लिए बालचिड़ी में गए हुए थे। यहां पर ट्रांसफार्मर की बिजली चालू करने के लिए जैसे ही वह पोल पर चढे तो करंट लगने के साथ ही जमीन पर आ गिरे व मौत हो गई। उन्हें ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

खास बात यह है कि रवि के पिता भी इसी बिजली कंपनी में कार्यरत थे। करीब 20 साल पहले जब वह विभागीय कार्य के तहत बिजली का सुधार कार्य कर रहे थे तो अचानक करंट सप्लाई होने के कारण उनका दुखद निधन हो गया था। 

उनके निधन के बाद 10 साल पहले पिता के स्थान पर रवि की लाइन हेल्पर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। वह पिछले 10 वर्ष से बिजली का कार्य कर रहे थे। रविवार को सुधार कार्य के दौरान करंट सप्लाई होने से उनका दुखद निधन हो गया। उनके 2 वर्ष का एक छोटा बेटा है। घटना के बाद अस्पताल में परिजन, समाजन व नगर के नागरिकों का हुजूम लग गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

जिस समय रवि के पिता का निधन हुआ था उस समय रवि करीब 10 वर्ष के थे। ऐसे में रवि की अनुकंपा नियुक्ति होने व बेटे के बड़े होने के लिए मां व छोटे भाई सहित परिजन व मामा परिवार ने 10 साल तक इंतजार किया था। जैसे ही रवि बालिग हुए थे करीब 20 वर्ष की आयु में पिता के स्थान पर उनको अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। पिछले 10 वर्ष से वह कार्य कर रहे थे कि रविवार को अचानक करंट लगने से उनका निधन हो गया।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH