कोरोना से बचने के लिए लॉक डाउन की जगह कोई अन्य विकल्प तलाश करे , मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना से बचने के लिए लॉक डाउन की जगह कोई अन्य विकल्प तलाश करे , मुख्यमंत्री
भोपाल 22 मार्च 2021 - आर्थिक गतिविधियां प्रभावित न हों और जनता को परेशानी भी न हो, इसे मद्देनजर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन को छोड़कर अन्य सभी उपाय किए जाएं। हमें जनता को जागरूक करना होगा कि सभी मास्क पहनें। शारीरिक दूरी का पालन करें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार देर शाम आवास पर कोरोना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ रहा है। ऐसे समय में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता कोरोना संक्रमण रोकना है। सभी प्रभारी अधिकारी सक्रिय हो जाएं और अपने-अपने जिलों की प्रतिदिन निगरानी करें। सभी जिले आपदा प्रबंध समूह की बैठक कर जिलों में कोरोना संक्रमण रोकने, जांच और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

बैठक में कोरोना की जिलेवार समीक्षा की गई। इसमें बताया गया कि भोपाल में सर्वाधिक 382, इंदौर में 326, जबलपुर में 108, बैतूल में 42, ग्वालियर में 41, रतलाम में 38, खरगोन में 35, सागर में 34, उज्जैन में 28, छिंदवाड़ा में 27, बुरहानपुर में 21 और खंडवा में 20 नए प्रकरण आए हैं। पिछले सात दिन के औसत के अनुसार प्रदेश में प्रतिदिन औसत 1019 प्रकरण पॉजिटिव आ रहे हैं। औसत पॉजिटिविटी दर 5.3 प्रतिशत हो गई है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है कि आगामी त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। होली हो या फिर शब-ए-बारात आदि त्योहार घर पर ही मनाए जाएं। इन त्योहारों पर चल समारोह प्रतिबंधित रहेंगे। कहीं भी भीड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी जिलों में मेले प्रतिबंधित रहेंगे। जिन जिलों में कोरोना के प्रकरण कम हैं, उन्हें छोड़कर शेष सभी जिलों में सामाजिक गतिविधियां भी प्रतिबंधित रहेंगी। सीमित संख्या के साथ आवश्यक सामाजिक गतिविधियां जिला प्रशासन की अनुमति से की जा सकेंगी।

बताया जा रहा है कि एक अप्रैल से स्कूल खुलना टल सकता है। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जो हालात हैं, उसमें यह संभव नहीं है पर विचार करके निर्णय लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH