जांजगीर चांपा जिले के किसान अपना बैंक एकाउंट चेक करे आपके खाते में आई है इतनी राशि

जांजगीर चाम्पा , 21-03-2021 10:20:26 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चांपा जिले के किसान अपना बैंक एकाउंट चेक करे आपके खाते में आई है इतनी राशि
जांजगीर चांपा 21 मार्च 2021 - राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आज जांजगीर-चांपा जिले के 01 लाख 69 हजार 51 किसानों को अंतिम किश्त के रूप में 100 करोड़ 20 लाख 52 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि उनके खातों में  अंतरित की गई।

इस प्रकार अब तक जिले के सभी पंजीकृत किसानों को 524 करोड़ 51 लाख 67 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि का अंतरण किया जा चुका है।

लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी की वर्चुअल उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के 18 लाख 43 हजार किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के रूप में एक हजार 104 करोड़ 27 लाख रूपए की राशि   का अंतरण किसानों के खाते में किया। 
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्रिमण्डल के  सदस्य उपस्थित थे। पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई 2020 से प्रदेश के प्रमुख फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करने के उद्देश्य से किसानों को कृषि आदान सहायता प्रोत्साहन राशि प्रदाय करने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की गई है। योजना अंतर्गत खरीफ मौसम में धान के साथ-साथ 13 अन्य फसलों मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, रामतिल, कोदो, कुटकी, रागी तथा रबी में गन्ना फसल को शामिल किया गया है।

अब तक जिले के 1 लाख, 69 हजार, 51 किसानों को 524 करोड़, 51 लाख, 67 हजार रूपए की मिल चुकी है प्रोत्साहन राशि-

किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जांजगीर-चांपा जिले के 1 लाख, 69 हजार, 46 किसानों को 524 करोड़, 51 लाख, 67 हजार रूपए का भुगतान चार किस्तों में किया गया। इस योजना के तहत आज किसानों के बैंक खातों में चौथी और अंतिम  किश्त की 100 करोड़, 20 लाख, 52 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि अंतरित की गयी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिलने से जिले के किसानो में हर्ष व्याप्त है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई देश में यह अपनी तरह की पहली योजना है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खेती किसानी के लिए प्रोत्साहित करने, उन्हें उपज का सही दाम  दिलाने के उद्देश्य से आदान सहायता के रूप में दी जा रही है। 
      
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में जांजगीर-चांपा जिले के एक लाख, 69 हजार 46 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 78 लाख 66 हजार 791.78 किं्वटल धान बेचा था। जांजगीर-चांपा जिले के  किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत चार किश्तों में कुल 524 करोड़, 51 लाख, 67 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की गयी। जो राज्य के किसी भी जिले से किसानों के प्रोत्साहन सर्वाधिक राशि है।   प्रथम किश्त का भुगतान 21 मई 2020 को  142 करोड़ 25 लाख, 50 हजार रूपये किया गया था।  

द्वितीय किश्त का भुगतान  20 अगस्त 2020 को 141 करोड़, 59 लाख 70 हजार रूपये,  तृतीय किश्त का भुगतान छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर को 140 करोड, 45 लाख 95 हजार रुपए  किया गया। 
      
उल्लेखनीय है कि  प्रदेश में हरेली पर्व के अवसर पर पशुपालकों को अतिरिक्त आमदनी का जरिया उपलब्ध कराने के लिए 2 रूपए प्रति किलो की दर पर गोबर की खरीदी के लिए गोधन न्याय योजना की शुरूआत गई है। इस योजना में गोबर विक्रय की राशि का पाक्षिक भुगतान किया जाता है। पशुपालकों से खरीदे जाने वाले गोबर से गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH