रतनपुर के महामाया देवी ट्रस्ट के खाते से क्लोन चेक के माध्यम से 27 लाख 19 हजार 626 रुपये आहरित , पुलिस जाँच में जुटी

बिलासपुर , 19-03-2021 4:59:56 AM
Anil Tamboli
रतनपुर के महामाया देवी ट्रस्ट के खाते से क्लोन चेक के माध्यम से 27 लाख 19 हजार 626 रुपये आहरित , पुलिस जाँच में जुटी
बिलासपुर 18 मार्च 2021 -  भारतीय स्टेट बैंक रतनपुर शाखा में स्थित महामाया देवी ट्रस्ट के खाते से क्लोन चेक के माध्यम से 27 लाख 19 हजार 626 रुपये आहरण कर लिया गया है। मामला सामने आने पर ट्रस्टियों में हड़कंप मच गया है। इस मामले की शिकायत पुलिस के साथ ही बैंक से भी की गई है। प्रारंभिक जांच में मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित एसबीआइ से रकम निकलने की बात सामने आई है।

महामाया मंदिर का संचालन के लिए ट्रस्ट का गठन किया गया है। यहां श्रद्घालुओं के दान से एकत्र राशि को बैंक जमा किया जाता है। अध्यक्ष व मैनेजिंग ट्रस्टी के संयुक्त हस्ताक्षर से भुगतान होता है। मंदिर के ट्रस्टी प्रत्येक 15 दिनों में खाते से स्टेटमेंट निकालकर परीक्षण करते हैं।

बीते 16 मार्च को ट्रस्टियों ने बैंक से स्टेटमेंट निकालकर मिलान किया, तब उनके होश उड़ गए। दरअसल स्टेटमेंट में 27 लाख 19 हजार 626 रुपये चेक के माध्यम से आहरण होने का उल्लेख था। ट्रस्टियों ने चेक का मिलान किया तो इस नंबर का चेक ही नहीं था। बैंक ने 26 फरवरी से 16 मार्च के बीच छह चेक से रकम आहरण किया है। उसे ट्रस्ट ने किसी को दिया ही नहीं है।

मामला सामने पर हड़बड़ाए मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोंथलिया ने अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर सहित अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। फिर उन्होंने बैंक से जानकारी जुटाई और भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर संदीप प्रकाश से शिकायत की।

इसके साथ ही इस मामले की शिकायत एसपी प्रशांत अग्रवाल व रतनपुर थाने में भी गई। इधर बैंक ने इतनी बड़ी राशि आहरण होने पर हैरानी जताते हुए ट्रस्टियों से अपनी गलती स्वीकार की है। साथ ही ट्रस्ट की राशि वापस करने की बात भी कही है।

ट्रस्टियों ने बैंक से जानकारी ली तब बताया गया कि मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित बैंक आफ बड़ौदा के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक भोपाल में चेक जमा हुआ है और उसी माध्यम से राशि आहरित की गई है। बैंक व पुलिस अधिकारियों ने क्लोन चेक से राशि आहरण होने की बात कही है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

मामले की शिकायत बैंक व पुलिस से की गई है। बैंक के रीजनल मैनेजर ने गलती स्वीकार करते हुए ट्रस्ट को रकम लौटाने की बात कही है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH