बाराद्वार में शर्मनाक वारदात , घर मे घुस कर तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा , 19-03-2021 12:38:51 AM
जांजगीर चाम्पा 18 मार्च 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 17 मार्च 2021 को प्रार्थियां बाराद्वार थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि साल 2017 मे उसकी शादी हसौद निवासी महेन्द्र रात्रे के साथ हुई थी , शादी के बाद इसका बच्चा नहीं होने से साल 2018 में ईलाज हेतु अपने पति के साथ बिलासपुर गई थी ।
ईलाज के दौरान रात्रि हो जाने से उसका पति उसे साथ लेकर अपने दोस्त हसौद निवासी संजीत राय के किराये के मकान बिलासपुर मे ले गया जहाँ वे लोग रात वही रूके थे इसी दौरान महिला की पहचान संजीत राय से हुआ था।
संजीत राय उसके बाद से उसके घर हसौद बीच बीच मे आते रहता था बच्चा नहीं होने से अप्रैल 2019 मे उसका पति के साथ तलाक हो गया जिसके बाद वह अपने पिता के घर ग्राम रानीगांव में रहती है दिनांक 16 सितंबर 2019 को संजीत राय उसके घर आया था उस वक्त वह घर पर अकेली थी तब संजीत राय उसके साथ शादी करूंगा कह कर अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिये बोला तब उसने ऐसा करने से मना कर दिया जिसके बाद संजीत राय अपने हाथ से मुँह को दबाकर जबरन उसके साथ मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया।
संजीत राय के द्वारा दिनांक 16 सितंबर 2019 से दिनांक 15 फरवरी 2021 के मध्य कई बार जबरन इसके साथ बलात्कार किया है महिला की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 86/2021 धारा- 376 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथूर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चांपा श्रीमती पदमश्री तवंर को घटना के संबंध में अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया।
विवेचना के दौरान दिनांक 18.03.2021 को आरोपी संजीत राय पिता सोनारू राम उम्र 33 वर्ष साकिन हसौद थाना हसौद जिला जांजगीर चांपा ( छ.ग ) के विरूद्ध धारा सदर का सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
















