छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही , 31 लाख 62 हजार रुपए की अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही , 31 लाख 62 हजार रुपए की अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर 16 मार्च 2021 - आबकारी विभाग की टीम ने करपावंड थाना और कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. टीम नेे लाखों रुपयों का अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. तस्कर जंगल में ट्रक को खड़ी कर के कार से शराब का परिवहन कर रहे थे।

आबकारी उपनिरीक्षक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार में सवार एक युवक अवैध शराब की पेटियां लेकर ओड़िसा की तरफ से करपावंड जाने वाले मार्ग से जगदलपुर की तरफ जा रहा है. सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम ने करपावंड से बोरपदर जाने वाले रास्ते में नाकेबंदी की. वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दिया. इसी दौरान टीम ने ओड़िसा की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की कार को रोक लिया. इस कार के सामने और पीछे लगे नंबर प्लेट में अलग अलग वाहन का नंबर अंकित मिले. शक के आधार पर टीम ने कार तलाशी ली. पुलिस ने वाहन से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की. जिसकी कीमत 57 हजार 6 सौ रुपए आंकी गई. इसके बाद टीम ने कार सवार युवराज यादव निवासी नागपुर को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया।

कड़ी पूछताछ में आरोपी ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को बताया कि यह शराब रोहित नामक एक युवक ने अपने ट्रक से निकालकर दिया है. साथ ही अवैध शराब से भरी वह ट्रक आसना के जंगलों में खाली हो रहा है।

जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग ने दो अलग अलग टीमों का गठन करते हुए उक्त ट्रक की पतासाजी में जुट गई. तड़के सुबह करीबन 4ः30 बजे टीम ने मौके पर दबिश देते हुए ट्रक समेत दो युवकों को पकड़ लिया. इसके बाद टीम ने ट्रक से 539 पेटियां अवैध अंग्रेजी शराब की जप्त कर ली. जिसकी कीमत लगभग 31 लाख 62 हजार रुपए से अधिक आंकी गई है. अवैध शराब जप्त होने के तत्काल बाद ही टीम ने ट्रक में सवार रोहित बाबर और अतुल धुरिया दोनों ही निवासी नागपुर को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34 (1), 34 (2), 36 और 59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्व कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH