छत्तीसगढ़ की बडी खबर , 15 दिनों तक बन्द रहेगी देशी और विदेशी शराब की सभी दुकाने , जाने वजह

रायपुर , 12-03-2021 11:05:42 PM
Anil Tamboli
 छत्तीसगढ़ की बडी खबर , 15 दिनों तक बन्द रहेगी देशी और विदेशी शराब की सभी दुकाने , जाने वजह
रायपुर 12 मार्च 2021 - छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहे जाने वाले पवित्र त्रिवेणी संगम के तट पर 27 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होने वाले राजिम माघी-पुन्नी मेला 2021 का भव्य समापन महाशिवरात्रि के अवसर पर शाम 7 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के धर्मस्व, पर्यटन, गृह, जेल, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की। समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन , गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुन्दरदास महाराज , महंत गोवर्धन शरण महाराज , संत उमेशानंद महाराज , संत रविकर साहेब , ब्रम्हकुमारी पुष्पा बहन, ब्रम्हकुमारी हेमा बहन, संत विचार साहेब एवं विशिष्ट साधु-संतों की गरिमामयी मौजूदगी रही। 

अतिथियों ने भगवान राजीव लोचन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। इसके पूर्व अतिथियों ने भगवान राजीव लोचन और महानदी की आरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर राजिम पुन्नी मेला की धार्मिक महत्ता को देखते हुए विधायक अमितेष शुक्ल के आग्रह पर राजिम मेला के दौरान राजिम सहित आसपास के इलाके की शराब दुकानों को 15 दिन तक बंद रखे जाने की घोषणा की है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर राजिम पुन्नी मेला देखने बचपन में बैलगाड़ी से आने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मेले के आयोजन की परंपरा सदियों से है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों के दौरान यहां आयोजित होने वाले राजिम पुन्नी मेले की धार्मिक महत्ता, परंपरा और संस्कृति को भुला दिया गया था। 

इस मेले के स्वरूप को बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। उन्होंने इस मौके पर गरियाबंद कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ी में प्रतिवेदन पढ़ने पर प्रसन्नता जताई और कहा कि मंत्रालय में भी अधिकारी-कर्मचारी छत्तीसगढ़ी में बातचीत करते हैं यह छत्तीसगढ़ी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH