कोविड वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर , जांजगीर कलेक्टर के पॉजेटिव होने के बाद PRO ने दी यह जानकारी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोविड वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर , जांजगीर कलेक्टर के पॉजेटिव होने के बाद PRO ने दी यह जानकारी
जांजगीर चांपा 12 मार्च 2021 - कोविड-19, वैक्सीन का दूसरा डोज लगने के 15 दिन बाद शरीर में एंटी बाडी विकसित होती है।

पी आर ओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोरोना वैक्सीन का पहला टीका 08 फरवरी को और दूसरा टीका जिला चिकित्सालय के टीकाकरण केंद्र में 08 मार्च 2021 को लगवाया था। दूसरा डोस लगवाने के 3 दिन बाद उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। 
    
दूसरा डोज लगने के दो सप्ताह बाद ही शरीर में एंटीबॉडी डेवलप होती है कलेक्टर को दूसरा डोज लगवाए बीते कल में केवल तीन दिन ही हुए हैं इसे लेकर सोसल मीडिया पर कतिपय लोगों द्वारा भ्रामक  खबर वायरल की जा रही है कि कलेक्टर को कोविड का दो टीका लगने के बाद भी उनकी कोरोना रिपोर्ट पाज़ीटिव आई है और इससे वैक्सीन के असर पर प्रश्न चिन्ह लगाया जा रहा है जो सर्वथा भ्रामक और अनुचित है।

जांजगीर चाम्पा कलेक्टर यशवंत कुमार ने ट्वीट कर बताया है कि उनका कोरोना टेस्ट पाजिटिव आया है। पिछले दिनोंं उनके संपर्क में आए सभी लोग कोरोना टेस्ट अवश्य कराएं स्वयं को और परिवार को भी सुरक्षित रखें। 

कलेक्टर ने कहा कि कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने के पूर्व तक अपने आप को आइसोलेट कर कर रखें।
वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन के स्टेट टीम लीडर  प्रनीत फटाले ने बताया कि जिनका कोविड टीकाकरण किया जा चुका है उन्हें भी कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन आवश्यक रूप से करना है क्योंकि लापरवाही घातक साबित हो सकती है। 

उन्होने कहा कि टीकाकरण के प्रथम डोज के उपरांत द्वितीय डोज 28 दिनों के बाद लेना है और दोनों ही डोज लग जाने के 15 दिनों के बाद ही शरीर में एन्टीबॉडी डेवलप होती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH