MLA को लाभ पहुँचाने के लिए शाजिश के तहत हटाया गया सक्ती का मछली बाजार , 10 साल बाद हुआ खुलासा
जांजगीर चाम्पा , 12-03-2021 12:42:08 AM
सक्ती 11 मार्च 2021 - सक्ती के हटरी में लगने वाला सालो पुराना मछली पसरा को आखिर MLA ने हटा कर ही दम लिया , बता दे कि MLA को मछली की बदबू से नही बल्कि मछली विक्रेताओं से परेशानी थी क्योंकि मछली पसरा के ठीक पीछे पाँच कदम की दूरी पर MLA की चकाचक एयरकंडीशनर घर और मोटरसाइकिल शोरूम था अब MLA इस बात को कैसे बर्दास्त करता कि उसके आलीशान बंगले के सामने मछली बाजार हो।
बस फिर क्या था MLA मछली बाजार को हटाने के लिए तत्कालीन जिम्मेदारों को दे दी सुपारी , MLA की सुपारी खा कर तत्कालीन वार्ड पार्षद कुछ समर्थकों के साथ बैठ गए धरने पर और तत्कालीन पालिका अध्यक्ष महोदय भरी बरसात में छतरी लेकर पहुँच गए मछली पसरा को हटाने के लिए ( देखे वीडियो ) ।
मछली विक्रेता अपनी पर अड़ गए और MLA के घर के ठीक सामने मछली बेचने लगे धीरे धीरे समय बीतता गया अध्यक्ष की कुर्शी गई और पार्षद महोदय की पार्षदी भी गई लेकिन MLA ने हार नही मानी और नए अध्यक्ष से साठ गांठ कर धोखे से ही सही लेकिन मछली पसरा को हटा कर ही दम लिया।
अब मछली पसरा में त्रिभुज आकर का छोटा सा अनुपयोगी गार्डन बन गया और अब गार्डन के ठीक पीछे नई और पुरानी मोटरसाइकिल की बोली लगती है और MLA जी पेट्रोल पम्प के पास गहरी खाई नुमा जमीन को पाट कर एक और भव्य बिल्डिंग खड़ी करने में जुटे हुए है।
To Be Continued..
















