जांजगीर चाम्पा जिले के तीन शातिर कार चोर गिरफ्तार , आरोपियों के कब्जे से चोरी की कार बरामद
जांजगीर चाम्पा , 10-03-2021 8:37:56 PM
जांजगीर चांपा 10 मार्च 2021 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी आंनद बाबू अग्रवाल पिता किशोरी लाल अग्रवाल उम्र 48 वर्ष साकिन सारागांव का दुकान बदंना सेल्स कृषि केन्द्र दुकान के सामने से दिनांक 24-25 फरवरी 2021 के दरम्यानि रात खडी कार स्वीप्ट क्रमांक CG 11 - AG 7075 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 34/2021 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर , अति . पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं अनु.अधि . पुलिस चांपा श्रीमती पदमश्री तवर के मार्गदर्शन पर त्वरीत कार्यवाही करते हुये विवेचना के दौरान संदेही हरिओम तिवारी उर्फ ददु , जितेन्द्र कुमार सूर्यवंषी उर्फ गोलू उर्फ गोल्लर एंव रंजीत कुमार राठौर को तलब कर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त कार को चोरी करना स्वीकार किये जिसे मेमोरण्डम कथन के आधार पर बताये कि उक्त चोरी किये गये कार को भूपेन्द्र दुबे ग्राम भवरेली के फार्म हाउस में रखना व कार के चाबी को वही पास के पैरा में छिपाना व कार के नम्बर प्लेट को चोरिया मोड के पास पुल के नीचे रखना बताने पर गवाहो के समक्ष आरोपी हरिओम तिवारी उर्फ ददु पिता अशोक कुमार पिवारी उम्र 23 वर्ष ठाकुर देव मोहल्ला सारागांव के मेमोरण्डम पर कार जिसके उपरी हिस्से में काला पेन्ट लगा आगे पीछे का नम्बर प्लेट निकला है पेन्टीग लगा है जिसका मॉडल नम्बर 2016 इंजन नम्बर K12MN1774311 और चेचिस नम्बर MA3EHKD1500A96128 लेख है आरोपी जितेन्द्र कुमार सूर्यवंषी उर्फ गोलू उर्फ गोल्लर , पिता उमाशंकर सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड कमांक 08 सारागांव द्वारा भूपेन्द्र दुबे ग्राम भवरेली के फार्म हाउस के पैरा से निकालकर पेश करने पर स्वीप्ट कार का चाबी एंव आरोपी रंजीत कुमार राठौर पिता सहसराम राठौर उम्र 23 वर्ष वार्ड कमांक 08 सारागांव थाना सारागांव के द्वारा चोरिया मोड पुल से नम्बर प्लेट CG 11 AG 7075 लेख है के पेश करने पर जप्त किया गया है।
विवेचना के दौरान आरोपी 01- हरिओम तिवारी उर्फ ददु पिता अशोक कुमार पिवारी उम्र 23 वर्ष ठाकुर देव मोहल्ला सारागांव , 02- जितेन्द्र कुमार सूर्यवंषी उर्फ गोलू उर्फ गोल्लर , पिता उमाशंकर सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 08 सारागांव 03- रंजीत कुमार राठौर पिता सहसराम राठौर उम्र 23 वर्ष वार्ड कमांक 08 सारागांव थाना सारागांव जिला जांजगीर - चांपा ( छ.ग. ) के मेमोरण्डम कथन बरामदगी पंचनामा एवं कार स्वीप्ट क्रमांक CG 11 AG 7075 व कार की चाबी एंव कार का नम्बर प्लेट को जप्त किया गया आरोपियों के विरूध्द अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 09/03/2021 के 23:30 से 23/40 बजे तक गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तारी की सूचना देकर आरोपीयो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश धुव एवं सउनि रमेश ध्रुव , प्रधान आरक्षक 286 दिलीप खलखों , आरक्षक 184 गौर सिंह , आरक्षक 587 ओमप्रकाश कर्ष , आरक्षक 457 सतीश यादव , आरक्षक 815 अश्वनी राठौर , महिला आरक्षक 635 रेनू कुजूर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
















