कोरोना टिकाकरण में महिलाओं ने पुरूषों को पछाड़ा , देखे प्रदेश में वैक्सिनेसन की अब तक कि स्थिति

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना टिकाकरण में महिलाओं ने पुरूषों को पछाड़ा , देखे प्रदेश में वैक्सिनेसन की अब तक कि स्थिति
रायपुर 08 मार्च 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना के खिलाफ जंग में महिलाओं की विशेष भूमिका है। टीकाकरण के इस दौर में प्रथम चरण में जहां हेल्थ केयर वर्कर और द्वितीय चरण में फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण किया गया, वहीं तृतीय चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और 45 से 59 वर्ष के उन लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है जो किसी अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक प्रदेश में जहां 2 लाख 54 हजार 565 पुरुषों का टीकाकरण हुआ, वहीं 2 लाख 59 हजार 489 महिलाएं टीका लगवा चुकी हैं।

आपको बता दें कोरोना की शुरुआत से ही महिला स्टाफ लगातार सेवाएं दे रही हैं। सैंपलिंग, टेस्टिंग, कोविड19 हॉस्पिटल और कोरोना केयर सेंटर में महिला स्टाफ अपनी जान की परवाह किये बगैर काम कर रही हैं। फिर चाहे वे डॉक्टर हों, नर्स हों या फिर सफाईकर्मी। वर्तमान में कोरोना टीकाकरण के इस दौर में पुरुषों की अपेक्षा महिला स्टाफ को टीके लगाने का जिम्मा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 700 से अधिक महिला वैक्सीनेटर पूरे प्रदेश में टीके लगा रही है। बच्चों के नियमित टीकाकरण अभियान में 5000 से अधिक एएनएम जुटी हैं।
89.55 हेल्थ केयर वर्कर्स को लगे टीके

प्रदेश में सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर्स को 16 जनवरी से टीके लगने शुरू हुए थे। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 89.55 प्रतिशत वर्कर्स को टीके लग चुके हैं। राज्य में 2,75,036 हेल्थ केयर वर्कर्स ने पंजीयन करवाया था, जिनमें से 2,46,302 टीके की पहली डोज लगवा चुके हैं। वहीं 43.08 प्रतिशत ने दूसरी डोज भी लगवा ली है। 76.94 फ्रंट लाइन वॉरियर्स को पहला डोज भी लग चुका है। सेकंड डोज भी लगनी शुरू हो चुकी है। ये आंकड़े अच्छे माना जा सकते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH