जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा और चाम्पा स्टेसन की सुरक्षा ब्यवस्था अब होगी इनके जिम्मे

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा और चाम्पा स्टेसन की सुरक्षा ब्यवस्था अब होगी इनके जिम्मे
बिलासपुर 07 मार्च 2021 - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के 16 स्टेशनों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। रेलवे बोर्ड से इसके लिए निर्भया फंड से 6.46 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। बड़े शहरों के बदमाशों के छोटे स्टेशनों पर उतरकर लापता हो जाने के मामलों पर नियंत्रण के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। जिन स्टेशनों को चिन्हित किया गया है, वहां कैमरे नहीं लगे हैं। जहां लगे हैं वहां एक या दो कैमरे हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत तीन रेल मंडल बिलासपुर, रायपुर व नागपुर आते हैं। तीनों मंडलों को मिलाकर अलग-अलग श्रेणी के 318 रेलवे स्टेशन है। सभी स्टेशनों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर पाना आरपीएफ व जीआरपी के लिए मुश्किल है। आरपीएफ में बल की भारी कमी है। इसे देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पर पूरा फोकस किया जा रहा है। जिन स्टेशनों में कैमरे लगाने की योजना है उनमें छत्तीसगढ़ के नौ स्टेशन, मध्य प्रदेश के चार और महाराष्ट्र के तीन स्टेशन शामिल हैं।

इन स्टेशनों में लगेंगे कैमरे

अकलतरा, अंबिकापुर, चांपा, डोंगरगढ़, दुर्ग, कोरबा, पेंड्रारोड, रायगढ़, राजनांदगांव, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, उमरिया, चांदाफोर्ट, इतवारी व रामटेक।

केस-1: चार दिसंबर 2020 को राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस में झारसुगुड़ा से दुर्ग तक सफर कर रहे यात्री ओमप्रकाश चौधरी को चांपा रेलवे स्टेशन में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और आरोपित 700 रुपये नकद, सोने की चेन, मोबाइल व एटीएम समेत 60 हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।

केस-2: 19 फरवरी 2021 को भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस के जनरल कोच में परिवार के साथ सफर कर रहे बिलासपुर के चांटीडीह निवासी सनी कछवाहा का टेंगनमाडा स्टेशन में रात ढाई बजे किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया। यात्री ने इस घटना की रिपोर्ट बिलासपुर पहंुचने के बाद जीआरपी थाने में दर्ज कराई थी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चिन्हित स्टेशनों में सीसीटीवी लगाने का प्रविधान किया है। इससे स्टेशन परिक्षेत्र के अलावा महिला यात्रियों की सुरक्षा और भी मजबूत होगी।

साकेत रंजन
सीपीआरओ, दपूमरे जोन बिलासपुर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH