जांजगीर-चांपा जिले के इन और गांवों को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित,,

छत्तीसगढ़ , 09-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
जांजगीर-चांपा जिले के इन और गांवों को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित,,
जांजगीर चांपा 09 जून 2020 - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार ने जांजगीर-चांपा जिले के संस्थागत क्वारंटीन मे रह रहे प्रवासी श्रमिकों के कोरोना संक्रमित पाये जाने पर चांपा तहसील के ग्राम देवरी के वार्ड क्रमांक 01 व 02, डभरा तहसील के ग्राम खुरघटी के प्राथमिक शाला भवन के चारों ओर 500 मीटर चिन्हांकित क्षेत्र और जैजैपुर तहसील के ग्राम ठठारी के वार्ड क्रमांक 17 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। जिले के ग्राम ठठारी और खुरघटी में एक-एक तथा देवरी में दो कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाया गया है।
      जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति और अपरिहार्य स्वास्थ्यगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर कंटेनमेंट जोन में आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। क्षेत्र के निवासी बिना अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी स्थिति में नहीं निकलेंगे। कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा पृथक से आदेश प्रसारित किए जाएंगे। कंटेनमेंट क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकान एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णतः बंद  रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर कराई जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित कर कहा गया है कि वे शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य निगरानी सैंपल जांच आदि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

कंटेनमेंट जोन में अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी -

    जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कंटेनमेंट जोन में कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंप दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कानून और व्यवस्था, कंटेनमेंट जोन को सील करने और गस्त के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था का दायित्व पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जांजगीर-चांपा को सौंपा गया है। कंटेनमेंट जोन में केवल एक निकास और एक प्रवेश हेतु बेरीकेटिंग की व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग चांपा, कंटेेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी,  घरों का एक्टिव सर्विलांस स्वास्थ्य टीम के एस ओ पी के अनुसार दवा, मास्क पी पी ई आदि उपलब्ध कराने और बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन का दायित्व-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा गया है। इसी प्रकार उक्त दर्शित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंटेनमेंट क्षेत्र में आरोग्य सेतु एप का शत-प्रतिशत कवरेज के लिए डिस्ट्रिक्ट ई गवर्नेंस जांजगीर के श्री सुनील साहू को दायित्व सौंपा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH