13 लाख 35 हजार रुपये के नकली नोट के साथ पाँच आरोपी गिरफ्तार , 20 हजार ले कर देते थे एक लाख का जाली नोट

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
13 लाख 35 हजार रुपये के नकली नोट के साथ पाँच आरोपी गिरफ्तार , 20 हजार ले कर देते थे एक लाख का जाली नोट
उज्जैन 01 मार्च 2021 - स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की उज्जैन इकाई ने सोमवार को 13 लाख 35 हजार रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं। मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपित असली नोट की फोटोकापी कर उसे असली बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। आरोपितों ने राजस्थान और मप्र के इलाकों में नकली नोट चलाए हैं। आरोपितों से पूछताछ जारी है।

पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उज्जैन अंजना तिवारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी आगर रोड स्थित वेयर हाउस के पास कुछ संदिग्ध लोग नकली नोट लेकर घूम रहे हैं। इस पर एसटीएफ मौके पर पहुंची। वेयर हाउस के पास कार क्रमांक RJ 35 CA 0591 में बैठे चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। इनके पास से 2000 और 500 के संदिग्ध नोट मिले। एसटीएफ ने पूछताछ की तो आरोपितों ने बताया कि वे असली नोट देने का झांसा देकर नकली नोट चलाते थे और लोगों के साथ ठगी करते थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया।

जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपित एक लाख के नकली नोट 20 हजार रुपये में बेच देते थे। ग्राहकों से कहा जाता था कि ये असली नोट ही हैं। इन्हें चलाने में कोई दिक्कत नहीं है।

आरोपित असली नोट की फोटोकापी कर उस पर रंग लगा देते थे। इसके बाद ग्राहकों से कहते थे कि पुलिस न पकड़े इसलिए नोटों पर एक केमिकल लगाया गया है। अगर इसे गरम पानी में डालेंगे तो यह असली की तरह ही दिखाई देगा। आरोपित इसके लिए डेमो भी देते थे।

पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अंजना तिवारी ने बताया कि आरोपित इतने शातिर हैं कि डेमो देते वक्त असली नोट का इस्तेमाल करते थे। ये असली नोट पर टिंचर लगा देते, जो पानी में घुल जाता था और लोगों को लगता की सभी नोट ऐसे ही हैं। इस पर झांसे में आकर लोग असली के फेर नकली नोट खरीद लेते थे। चार आरोपित राजस्थान के प्रतापगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं, एक आगर के सुसनेर का है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH