रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते कीमतों के बीच पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का राहत भरा बयान

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते कीमतों के बीच पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का राहत भरा बयान
वाराणसी  01 मार्च 2021 - कोरोना महामारी के बाद से जीवन के पटरी पर लौटने की उम्मीद पर रसोई गैस की महंगाई ने बड़ी चोट पहुंचाई। जनवरी से अब तक चार बाद दाम बढ़ चुके हैं। अकेले फरवरी में तीन बार घरेलू रसोई गैस महंगा हुआ और अब 14.2 किग्रा का सिलेंडर 800 रुपए से अधिक की कीमत पर मिल रहा है। हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिर घरेलू रसोई गैस कब सस्ती होगी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसका जवाब दिया है। अपने वाराणसी दौरे पर उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च के बाद घरेलू रसोई गैस की कीमत में कमी आना चाहिए। पढ़िए धर्मेंद्र प्रधान का पूरा बयान

मार्च के बाद LPG (घरेलू गैस) के भाव में गिरावट की उम्मीद है। डीजल तथा पेट्रोल के मूल्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को समन्वय बनाने पर जोर देना चाहिए। कोरोना महामारी के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की मांग घटी थी, जिसकी वजह से उत्पादक देशों ने मई से उत्पादन कम कर दिया था। अब मांग तो सामान्य हो गई, उत्पादन को पुराने स्तर पर पहुंचने में समय लग रहा है। वैसे भी नवंबर से मार्च के बीच अक्सर ही कीमतें बढ़ती हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने दैनिक जागरण को बताया कि फोन करने पर मात्र दो घंटे में ही LPG सिलेंडर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे उन ग्राहकों को काफी सहूलियत मिलेगी, जिनके पास सिंगल सिलेंडर वाला कनेक्शन है। इस सुविधा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से की गई है। फिलहाल इसके लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जा रही, लेकिन आगे चलकर ग्राहकों को 25 रुपए देने होंगे। इससे चंद घंटों में सिलेंडर पहुंचा दिया जाएगा। बता दें, हाल के दिनों में सरकार ने रसोई गैस की सुविधाओं को सुगम बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH