जांजगीर चाम्पा जिले में अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए नही पड़ेगा भटकना क्योंकि अब

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए नही पड़ेगा भटकना क्योंकि अब
जंजगीर चांपा  28 फरवरी 2021 - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/डाॅ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ देने के उद्वेश्य से केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा आपके द्वार आयुष्मान योजना का क्रियान्वयन 01 मार्च 2021 से 31 मार्च तक किया जा रहा है।  शासन के निर्देशानुसार जिले के  च्वाइस सेंटरो में हितग्राहीयो को निःशुल्क आयुष्मान कार्ड उनकी पात्रता के आधार पर बनाकर दिया जावेगा।
 
ज्ञात हो कि आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत बी.पी.एल एवं प्राथमिकता वाले राशन कार्ड में प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये एवं सामान्य राशन कार्डधारी परिवारों को 50 हजार रूपये तक कि मुफ्त चिकित्सा सुविधा राज्य के किसी भी पंजीकृत निजी एवं शासकीय चिकित्सालयों में प्रदान की जाती है।

अधिक से अधिक हितग्राहियो को लाभ दिलाने के उद्वेश्य से शासन के द्वारा आपके द्वार आयुष्मान अभियान का शुभारंभ किया गया है, जिसमें जिले के समस्त च्वाइस सेंटरो के द्वारा हितग्राहियो को निःशुल्क आयुष्मान भारत का कार्ड बनाकर दिया जावेगा। कार्ड बनवाने के लिए हितग्राहीयो को राशन कार्ड, आधार कार्ड , मोबाइल नंबर सहित च्वाइस सेंटरो मेंं जाना होगा। च्वाइस सेंटर के द्वारा हितग्राहियो को उनकी पात्रता के आधार  आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाया जाएगा। 
 
अभियान के दौरान् च्वाॅइस सेंटरों  पर सर्वप्रथम हितग्राहियों को कागज में आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाएगा, कुछ दिनों उपरांत च्वाइस सेंटर के केंद्रीय कार्यालय से इन हितग्राहियों के प्लास्टिक कार्ड संबंधित च्वाइस सेंटर को प्रेषित किए जाएंगे। च्वाइस सेंटर द्वारा प्लास्टिक कार्ड प्राप्त होने की सूचना हितग्राहियों को दी जाएगी। हितग्राही च्वाइस सेंटर से ही पुनः बायोमेट्रिक अथेंटीकेसन उपरांत पीव्हीसी  आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपील करते हुए कहा है कि समस्त हितग्राही अभियान के अंतर्गत  कार्ड बनवा लें। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH