जांजगीर चाम्पा जिला प्रशासन व राजस्व विभाग पड़ा जल संसाधन विभाग पर भारी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिला प्रशासन व राजस्व विभाग पड़ा जल संसाधन विभाग पर भारी
जांजगीर चांपा 28 फरवरी 2021 - जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा और राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वावधान में अंतर्विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जांजगीर के हाई स्कूल क्रमांक - 01 के मैदान में किया जा रहा है।
रविवार की सुबह खेले गए रोमांचक उद्घाटन मैच में जिला प्रशासन , राजस्व विभाग की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जल संसाधन विभाग की टीम को चार रनों से पराजित कर दिया।
 
कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में आज उद्घाटन मैच में जिला प्रशासन ,राजस्व विभाग और जल संसाधन विभाग के मध्य खेला गया। कलेक्टर ने कहा कि तनाव से मुक्त रहने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल मददगार होता है। 

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने प्रतियोगिता प्रारंभ होने के पूर्व सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना और खेल का भरपूर आनंद लेते हुए खेलने के लिए प्रेरित किया।  
      
जिला प्रशासन की टीम ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। कलेक्टर यशवंत कुमार की कप्तानी में जिला प्रशासन की टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 121 रन बनाए और जीत हासिल की वही लक्ष्य का पीछा करते हुए जल संसाधन विभाग की टीम कार्यपालन अभियंता  यादव की कप्तानी में खेलते हुए  117 रन ही बना सकी।  

जिला प्रशासन,राजस्व की टीम से खेलते हुए निलेश ने अपनी टीम को 50 रनों का योगदान दिया और जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
कलेक्टर यशवंत कुमार सहित संदीप चंद , सुजीत , एस बी साहू, कमलेश, देव यादव , वीर नारायण , फागू , अश्वनी , रमेश , पूरन , जय , अजीत सहित सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। 
    
खेल के दौरान संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा , एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान, डिप्टी कलेक्टर  के एस पैकरा , विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों ने खिलाड़ियो का उत्साह बढ़ाया।  

विवेक सिसोदिया , प्रकाश शर्मा ने मैच का  रोचक आंखों देखा हाल सुनाया और दर्शकों व खिलाड़ियों का मन मोह लिया मंच संचालन दीपक यादव ने किया।  
 
01 मार्च सोमवार को खेला जाने वाला मैच -

प्रतियोगिता के दूसरे दिन एक मार्च को सुबह 08 बजे जिला पंचायत और नगरीय प्रशासन के बीच मैच खेला जाएगा। सभी खिलाड़ियों को समय पर उपस्थित होने कहा गया है। 
जांजगीर चाम्पा जिला प्रशासन व राजस्व विभाग पड़ा जल संसाधन विभाग पर भारी
जांजगीर चाम्पा जिला प्रशासन व राजस्व विभाग पड़ा जल संसाधन विभाग पर भारी

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH