कांग्रेस विधायक के भतीजे की गोली मारकर हत्या , तीन बाइक सवार आरोपीयो ने दिया वारदात को अंजाम

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस विधायक के भतीजे की गोली मारकर हत्या , तीन बाइक सवार आरोपीयो ने दिया वारदात को अंजाम
रोहतास 28 फरवरी 2021 - बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है. अपराधी आएदिन हत्या, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बिहार के रोहतास जिले के परसथुआ का है, जहां बीती रात करगहर के कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया.

मिली जानकारी अनुसार मृतक संजीव मिश्रा परसथुआ स्थित अपने आवास पर थे. इसी दौरान तीन बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए. इधर, घायलावस्था में स्थानीय लोग आनन-फानन संजीव इलाज के लिए कैमूर जिले के मोहनिया ले गए, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ऐसे में डीएसपी विनोद कुमार रावत के नेतृत्व में पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है. वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी इकट्ठा की जा रही है. पूरे घटनाक्रम पर रोहतास एसपी आशीष भारती खुद नजर रख रहे हैं. इधर, स्थानीय लोगों का कहना कि घटना के पीछे का कारण आपसी रंजिश हो सकती है।

घटना के बाद विधायक संतोष मिश्रा काफी मर्माहत हैं. उन्होंने कहा कि इस सरकार में जब विधायक के परिवार के लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी? उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में लगातार हत्याएं हो रही हैं, जहरीली शराब पीकर लोग मर जा रहे हैं. लेकिन सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है।

सोर्स - abp news

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH