छत्तीसगढ़ , शासकीय शराब दुकान का कर्मचारी निकाला शराब कोचिया , शराब परिवहन करते हुआ गिरफ्तार

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ , शासकीय शराब दुकान का कर्मचारी निकाला शराब कोचिया , शराब परिवहन करते हुआ गिरफ्तार
 रायगढ़ 27 फरवरी 2021 - रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब के विरूद्ध आज घरघोड़ा पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि शराब भट्ठी पर कार्य करने वाले कुछ व्यक्ति शराब की अवैध रूप से आसपास बिक्री करते हैं जो आज भी दो लोग बहिरकेला तरफ से एक स्कूटी वाहन में अवैध रूप से शराब परिवहन करने ले जा रहे है, सूचना पर हमराह स्टाफ के बहिरकेला कुरकुट नदी पुल में नाकाबंदी कर एक सफेद कलर की स्कूटी वाहन क्रमांक CG -13 - AF - 8163 को रोककर पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम परमानंद पैंकरा पिता कमलसाय पैंकरा उम्र 24 वर्ष निवासी केशला थाना लैलूंगा हाल मुकाम गोहरीडीपा घरघोड़ा तथा राजेन्द्र कुमार लहरे पिता तोषराम लहरे उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड 04 घरघोड़ा का होना बताए।

पूछताछ में दोनों ने बताया की वे घरघोड़ा के शासकीय शराब भट्ठी में काम करते हैं तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनो के कब्जे से अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन की जा रही कुल 90 पाव अंग्रेजी गोवा शराब कुल 16.200 लीटर कीमती 16,800 रू. एवं एक स्कूटी वाहन को जप्त किया गया है।

आरोपियों के विरूद्ध थाना घरघोड़ा में अपराध क्र. 45/2021 धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के कार्यवाही कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपियों से मिली जानकारी पर अन्य स्थानों पर छापेमारी जा रही है 

इसी तरह अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में आज थाना प्रभारी डोंगरीपाली द्वारा आरोपी हेम कुमार पटेल पिता शौकलाल पटेल उम्र 57 वर्ष सकिन अकबरटोला थाना डोंगरीपाली के कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है आरोपी को अवैध बिक्री के लिये शराब परिवहन करते पकड़ा गया, आरोपी पर थाना डोंगरीपाली में अपराध क्रमांक 10/21 धारा 34(2),59 क आब. अधि. के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH