cgwabnews.in की एक खबर ने गुम हुए बच्चे को मिलाया परिजनो से

कोरबा , 25-02-2021 10:09:19 PM
Anil Tamboli
cgwabnews.in की एक खबर ने गुम हुए बच्चे को मिलाया परिजनो से
कोरबा 25 फरवरी 2021 - cgwabnews.in की एक खबर ने एक बच्चे को परिजनों से मिलाने में अहम भूमिका निभाई है दरअसल बुधवार 24 फरवरी को कोरबा की महिला पत्रकार बीता चक्रवर्ती ने cgwabnews.in के संपादक अनिल तम्बोली को एक बच्चे की तश्वीर भेज कर यह जानकारी दी कि एक बच्चा भटक कर कोरबा पहुँच गया है जिसे बाल कल्याण समिति में रखा गया है और बच्चा अपने परिजनों के बारे में ज्यादा कुछ बता नही पा रहा है लेकिन इतना बता रहा है की उसका नाम छोटू है और उसकी माँ का नाम छतबाई है और वो अकलतरा का रहने वाला है।

बीता चक्रवर्ती से जानकारी मिलने के बाद cgwabnews.in ने अपने न्यूज पोर्टल में बच्चे की तश्वीर के साथ खबर प्रकाशित करते हुए संपर्क करने के लिए अपना निजी मोबाईल नंबर दिया खबर प्रकाशित होने के कुछ घण्टे बाद मोबाईल नंबर 6266370031 से नितेश सोनी का फोन आया और उसने बताया की वो बच्चे का पड़ोसी है और बच्चे का नाम योगेश्वर सिदार पिता स्व हीरा सिंह सिदार निवासी अकलसरा थाना बाराद्वार का रहने वाला है योगेश्वर सिदार 21 फरवरी को बिना किसी को बताए घर से कही चला गया था जिसकी तलाश परिजनों द्वारा की जा रही थी।

नितेश सोनी का फोन आने के बाद अनिल तम्बोली ने उसे बीता चक्रवर्ती का मोबाईल नम्बर दे कर उनसे संपर्क करने को कहा जिसके बाद नितेश सोनी ने बीता चक्रवर्ती से बात की और आज 25 फरवरी गुरुवार को परिजन कोरबा पहुँच कर योगेश्वर सिदार को घर वापस ले कर आये।

अब योगेश्वर के परिजन cgwabnews.in को धन्यवाद देते हुए बीता चक्रवर्ती और बाल कल्याण समिति के सदस्यों का आभार ब्यक्त कर रहे है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH