हॉस्टल में फटा कोरोना बम , हॉस्टल को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित , पॉजिटिव मिले छात्रों को किया गया आइसोलेट

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हॉस्टल में फटा कोरोना बम , हॉस्टल को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित , पॉजिटिव मिले छात्रों को किया गया आइसोलेट
नई दिल्ली 25 फरवरी 2021 - महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। दिन-ब-दिन हालात भयावह होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है। इस बीच, वाशिम जिले में बुधवार को 318 नए मरीज मिले हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन संक्रमित मरीजों में से 229 छात्र हैं। इस हॉस्टल में अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, बुलढाणा, वाशिम और अकोला के करीब 327 छात्र मौजूद हैं। मामला सामने आने के बाद हॉस्टल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है और पॉजिटिव मिले छात्रों को आइसोलेट किया गया है। यही नहीं देश भर में ही कोरोना के मामलों में तेजी आई है। बीते 24 घंटे में देश भर से कोरोना संक्रमण के 16,738 नए केस सामने आए हैं और 138 लोगों की मौत हुई है। करीब एक महीने बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब कोरोना पीड़ितों की संख्या में एक दिन में 15,000 से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि कुल कोविड मामलों की संख्या 1,10,46,914 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,56,705 हो गया है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए डाटा के मुताबिक 29 जनवरी के बाद यह पहला मौका है, जब एक साथ इतने ज्यादा केस सामने आए हैं। इससे पहले 29 जनवरी को 18,855 नए केस मिले थे। इसके अलावा एक दिन में मृतकों के आंकड़े की बात करें तो 26 दिनों के बाद इतनी बड़ी संख्या सामने आई है। इसके अलावा कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा भी  1,07,38,501 हो गया है। इसके साथ ही कोविड-19 रिकवरी रेट भारत में 97.21 पर्सेंट हो गया है। वहीं मृतक दर 1.42 फीसदी है।

फिलहाल देश भर में 1,51,708 एक्टिव केस हैं, जो कुल मामलों का 1.37 फीसदी है। भारत में कोरोना के 20 लाख केसों का आंकड़ा 7 अगस्त को पूरा हुआ था, 23 अगस्त को यह आंकड़ा 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को यह आंकड़ा 40 लाख तक पहुंच गया था। इसके बाद 16 सितंबर को कुल मामलों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को आंकड़ा 90 लाख तक पहुंच गया था। बीते साल 19 दिसंबर को कुल कोरोना मामलों की संख्या 1 करोड़ के पार हो गई थी। हालांकि एक करोड़ का आंकड़ा पार होने के बाद रफ्तार कुछ कम हुई थी, लेकिन एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंताओं को बढ़ा दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH