अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से जाना जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

देश , 24-02-2021 8:57:33 PM
Anil Tamboli
अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से जाना जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
अहमदाबाद 24 फरवरी 2021 -  गुजरात के अहमदाबाद में तैयार हुए दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया. इस नए स्टेडियम का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, खेल मंत्री किरेन रिजिजू और राज्य के डिप्टी सीएम नितिन पटेल मौजूद रहे. नई सुविधाओं और सजावट के साथ शुरू हुए इस स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है।

दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद ने अपनी पत्नी के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लैव का भूमि पूजन किया. बीते साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मोटेरा स्टेडियम में एक संयुक्त कार्यक्रम को संबोधित किया था।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी से अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में आज से शुरू होगा. यह एक डे-नाइट टेस्ट मैच होगा. नया स्टेडियम बनने के बाद पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी चौथा टेस्ट भी मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच एकदिवसीय मैच होंगे. मोटेरा स्टेडियम को सरदार पटेल स्टेडियम के रूप में भी जाना जाता है. यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. इसकी देखने की क्षमता एक लाख 10 हजार है.

अहमदाबाद स्थित यह स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है. अब तक मेलबॉर्न को सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम कहा जाता था, जहां 90 हजार लोग एक साथ बैठ सकते हैं. खास बात है कि दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्टेच्यु ऑफ यूनिटी के बाद राज्य के पास दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम भी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्टेडियम की अनुमानित लागत 800 करोड़ रुपए है. इस स्टेडियम का निर्माण लार्सन एंड टर्बो कंपनी ने किया है.

अहमदाबाद स्थित यह स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के मोटेरा में सबसे बड़े स्टेडियम में ड्रीम प्रोजेक्ट में 76 कॉर्पोरेट बॉक्स हैं. यहां ओलंपिक के स्तर का स्विंमिंग पूल है, एक इंडोर एकेडमी है, एथलीट्स के लिए चार ड्रेसिंग रूम, फूड कोर्ट और जीसीए क्लब हाउस भी है.

इस स्टेडियम में 11 पिच तैयार की गई हैं. जिनमें से 6 लाल और 5 काली मिट्टी की हैं. खास बात है कि यह पहला स्टेडियम होगा, जहां दोनों तरह की पिचों का इस्तेमाल खेलने और प्रेक्टिस दोनों के लिए होगा. बारिश होने की स्थिति में पिच महज 30 मिनट में सूख जाएगी. साल 1982 में तैयार हुए इस स्टेडियम में शुरुआती समय में केवल 49 हजार लोगों के बैठने की क्षमता थी।
अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से जाना जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से जाना जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH