छत्तीसगढ़ , DRG कार्यालय के महिला विश्राम कक्ष में सरेण्डर कर चुकी महिला नक्सली ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ , DRG कार्यालय के महिला विश्राम कक्ष में सरेण्डर कर चुकी महिला नक्सली ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी
दंतेवाड़ा 24 फरवरी 2021 - छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक सरेंडर नक्सली लड़की ने विश्राम कक्ष में फांसी लगाकर जान दे दी. दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिला मुख्यालय में स्थित डीआरजी कार्यालय के महिला विश्राम कक्ष में सरेंडर कर चुकी नक्सली लड़की पांडे कवासी ने फांसी लगाकर जान दे दी है. लड़की की उम्र बीस साल है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर इस महीने की 19 तारीख को पांच लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली जोगी कवासी और नक्सली लड़की पांडे कवासी ने सरेंडर किया था. उन्होंने बताया कि सरेंडर करने के बाद से पांडे कवासी डीआरजी कार्यालय के महिला विश्राम कक्ष में दूसरी महिला नक्सली जोगी कवासी के साथ रह रही थी।

इस दौरान दो महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात थीं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद पांडे कवासी नहाने चली गई. इसकी जानकारी उसने जोगी कवासी और अन्य दो महिला पुलिस कर्मियों को दी थी, जब लगभग 20 मिनट बाद भी पांडे कवासी बाथरूम से बाहर नहीं निकली तब जोगी कवासी और दो महिला पुलिसकर्मी ने दरवाजे को धक्का देकर खोला. दरवाजा खुलते ही उन्होंने देखा कि पांडे कवासी ने खिड़की के सहारे गमछे से फांसी लगा ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर भी महिला विश्राम कक्ष पहुंच गए थे, जहां उन्होंने टेस्ट के बाद पांडे कवासी को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH