सायबर ठगों ने छत्तीसगढ़ के एक और IPS अधिकारी का बनाया फेक फेसबुक आई डी , कर रहे है रुपयो की मांग पढ़े चैटिंग

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सायबर ठगों ने छत्तीसगढ़ के एक और IPS अधिकारी का बनाया फेक फेसबुक आई डी , कर रहे है रुपयो की मांग पढ़े चैटिंग
दंतेवाड़ा 22 फरवरी 2021 - सोशल मीडिया के बढ़ते प्लेटफार्म और जिम्मेदार लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर मौजूदगी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में जहां एक तरफ आम लोगों और खास लोगों को कनेक्ट करने के लिए सोशल मीडिया एक बड़ा प्लेटफार्म बना हुआ है, वहीं साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों के हौसले में भी बढ़ोतरी लगातार देखी जा रही है। ऐसे में दिनोंदिन बढ़ते साइबर अपराध के मामले भी सामने आते नजर आ रहे हैं।

ताजा मामला छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा का है, जहां के पुलिस अधीक्षक IPS अभिषेक पल्लव के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं साइबर अपराधियों के द्वारा एक तो एसपी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया गया और उसके बाद अब एसपी की आईडी से ही फेक आईडी के जरिए लोगों से पैसे की मांग की जा रही है। ऐसे में इस मामले को संज्ञान में आने के बाद एसपी अभिषेक पल्लव ने लोगों से अपील की है कि लोग उनके फेक आईडी के झांसे में ना आयें और किसी तरह पैसे का लेनदेन ना करें। 

फिलहाल एसपी ने इस मामले को लेकर लोगों से अपील की है और जागरूक रहने की अपील भी लोगों से की गई है।

आपको बता दें कि है पहला मामला नहीं है, जब किसी पुलिस अधिकारी की फेक फेसबुक आईडी बनाई गई हो, बल्कि इससे पहले भी इस तरह के फर्जी अकाउंट के मामले सामने आते रहे हैं। कुछ महीनों पहले ही दंतेवाड़ा के एसपी की फोटो लगाकर उनकी फेक आईडी बनाई गई थी, जिसकी जानकारी खुद एसपी अभिषेक पल्लव ने फेसबुक में साझा की थी। ऐसे में बढ़ते सोशल मीडिया एक्टिविटी के साथ किस तरह से साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और आख़िर साइबर अपराधियों के हौसले कितना बढ़ा है, वो ऐसी घटनाओं से आसानी से समझा जा सकता है।
सायबर ठगों ने छत्तीसगढ़ के एक और IPS अधिकारी का बनाया फेक फेसबुक आई डी , कर रहे है रुपयो की मांग पढ़े चैटिंग

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH