खरसिया के कारोबारी का अपहृत पुत्र शिवांश शकुसल बरामद , रसोईया निकला किडनैपर , 25 लाख की फिरौती मांगने की थी प्लानिंग

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खरसिया के कारोबारी का अपहृत पुत्र शिवांश शकुसल बरामद , रसोईया निकला किडनैपर , 25 लाख की फिरौती मांगने की थी प्लानिंग
रायगढ़ 21 फरवरी 2021 - शनिवार की शाम खरसिया में अपने घर के बाहर खेल रहे 6 साल के शिवांश को किडनैप कर लिया गया। उसे उसके घर में काम करने वाले कुक ने बाइक पर बैठाया और फरार हो गया। जब घर वालों को बच्चा नहीं मिला तो रात करीब 8 बजे मामला पुलिस के पास पहुंचा।

शुरुआती जांच में CCTV फुटेज पुलिस को मिला जिसमें खिलावन दास महंत नाम का कुक शिवांश को अपने साथ ले जाता नजर आया। बच्चे के घर वालों ने बताया कि खिलावन उनके घर पर कुछ महीनों पहले कुक के तौर पर काम कर रहा था। हाल ही में उसे काम से निकाला था। पुलिस मामले को समझ चुकी थी। अब खिलावन को ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया गया।

पुलिस को पता चला कि खिलावन बच्चे को लेकर रांची की तरफ भाग रहा है। रायगढ़ के एसपी संतोष सिंह रातभर झारखंड के अलग-अलग जिलो के एसपी से फोन पर बात करते रहे। झारखंड के हर उस जिले में नाकेबंदी की जा रही थी जहां से खिलावन भाग रहा था। मगर शातिर ने बच्चे को लेकर आगे निकलता जा रहा था।

इधर, रात के वक्त रायगढ़ से भी पुलिस की टीम खिलावन को पकड़ने निकल चुकी थी। दूसरी तरफ आरोपी बच्चों को लेकर भागता जा रहा था। आखिरकार झारखंड के खूंटी जिले में टीम ने इसे पकड़ लिया। इसके कुछ साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है। रविवार देर शाम तक इस केस से जुड़े और अपडेट सामने आ सकते हैं।

रायगढ़ एसपी संतोष सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि किडनैपिंग फिरौती के लिए की गई थी। शिवांश खरसिया के व्यापारी राहुल अग्रवाल का बेटा है। इनके घर काम करने वाला कुक खिलावन दास ही किडनैपिंग का मास्टरमाइंड है। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। अब तक यह पता चला है कि उसने रांची में रहने वाले अपने दोस्त के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग की थी।

एसपी संतोष सिंह ने बताया शिवांश के बदले आरोपी करीब 25 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले थे। अपहरणकर्ता बच्चे को झारखंड ले जाकर वहां के प्रोफेशनल गैंग को सौंपने की तैयारी में थे। वह बच्चे के परिवार पर रुपए के लिए दबाव बनाने वाले थे, लेकिन टीम की मुस्तैदी की वजह से यह मुमकिन नहीं हो पाया।

छत्तीसगढ़ के DGP DM अवस्थी ने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस, IG डांगी, रायगढ़ के एसपी संतोष सिंह के अलावा झारखंड पुलिस, रांची एसपी, खूंटी एसपी और सिमडेगा एसपी को बधाई दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH