बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ स्कूल में हुए कोरोना ब्लास्ट के बाद स्कूल को बन्द रखने का आदेश

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ स्कूल में हुए कोरोना ब्लास्ट के बाद स्कूल को बन्द रखने का आदेश
राजनांदगांव 18 फरवरी 2021 - राजनांदगांव में स्कूल खुलने से पहले ही जिले के सबसे बड़े प्राइवेट स्कूल में कोरोना विस्फोट हुआ है. बुधवार को 2 बच्चे समेत 11 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव मिले थे, उसके बाद आज गुरुवार को भी 08 शिक्षक और उनके परिजन संक्रमित पाए गए हैं. कोरोना संक्रमित मिले सभी स्टॉफ होम आइसोलेशन में है. इसके साथ ही स्कूल को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

हम बात कर रहे हैं जिले के युगांतर पब्लिक स्कूल की, जहां सोमवार 15 फरवरी यानी जिस दिन स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया था. उसी दिन स्कूल ना खोलकर पहले वहां के कुछ स्टॉफ का एंटीजेन टेस्ट कराया गया था. जिसमें से एक शिक्षिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद बुधवार को 11 स्टॉफ भी संक्रमित मिले. कैंपस में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

इसी वजह से आज गुरुवार को स्कूल कैंपस में मौजूद 70 स्टॉफ का एंटीजेन टेस्ट कराया गया. जिनमें से 8 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. इसके अलावा जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनका दोबारा आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा. इस तरह स्कूल कैंपस से 20 स्टॉफ संक्रमित मिले है. जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है.

राजनांदगांव सीएमएचओ मिथलेश चौधरी ने बताया कि अभी युगांतर स्कूल को बंद रखने के निर्देश दिए गए है. वहां संक्रमित मिले स्टॉफ को क्वारेंनटाइन किया गया है. सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. उनका समय-समय पर चेकअप किया जाएगा. जिनकी रिपोर्ट निगेटिव है, उनका दोबारा जांच होगा।

इस संबंध में युगांतर पब्लिक स्कूल की कर्मचारी ओजल ठक्कर ने बताया कि कोरोना कॉल के समय स्कूल बंद है, केवल ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है. स्कूल कैंपस में कोरोना जांच के दौरान जो भी स्टॉफ संक्रमित मिले है, उनके द्वारा जिला प्रशासन से मिले निर्देशों का पालन किया जा रहा है. फिलहाल स्कूल अभी बंद रहेगा।
बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ स्कूल में हुए कोरोना ब्लास्ट के बाद स्कूल को बन्द रखने का आदेश
बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ स्कूल में हुए कोरोना ब्लास्ट के बाद स्कूल को बन्द रखने का आदेश

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH